13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीखों की आवाज दबाने के लिए बजाया तेज म्यूजिक, फिर पति-पत्नी ने मिलकर ब्लेड से की हैवानियत, मर गई 23 साल की समीना

Crime News: 23 साल की लड़की समीना के शरीर पर ब्लेड और रॉड से लगातार वार किए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
cRIME nEWS

महिला की लाश को आरोपी के घर से बरामद किया गया है।

Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पति-पत्नी की हैवानियत ने 23 साल की एक लड़की की जान ले ली। दोनों ने मिलकर चोरी के शक में उसे इतना ज्यादा पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। 23 साल की समीना सोमवार को बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में अपने रिश्तेदार हीना और रमेश के घर गई थी। इसी दौरान रमेश और हीना ने पाया कि घर में रखे 5 लाख रुपए गायब हैं। दंपति को शक हुआ कि समीना ने इसे चुराया है। ऐसे में उन्होंने सबके जाने के बाद बहाने से समीना को रोक लिया।

चोरी के बारे में जानने के लिए किया टॉर्चर
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, हीना और रमेश ने अन्य ने समीना को पीटकर उससे 5 लाख रुपए के बारे में पूछा। उन्होंने उसे लोहे की रॉड से मारा और टॉर्चर करने के लिए ब्लेड से उसके शरीर को जगह-जगह से काट दिया। समीना की चीखें बाहर ना जाएं, इसके लिए तेज म्यूजिक बजा दिया। जब प्रताड़ना के कारण समीना की मौत हो गई तो आरोपी फरार हो गए लेकिन संगीत बंद नहीं किया।

सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार ने कहा कि लगातार 2 दिन तक घर से गाने की आवाज आने पर कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा महिला को दी दोस्त के साथ रहने की इजाजत, पति की अर्जी खारिज