क्राइम

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म: 63 दवाइयों के रैपर जांच के घेरे में, आखिर किस तरह से पहुंचते थे ये ड्रग्स

सीबीआई की टीम ने दवाइयों की लिस्ट तैयार की,पता लगाया जा रहा है कि ये किस तरह बालिका गृह में पहुंच रही थीं
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 4:03 PM IST
medicine
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम दुष्कर्म: बालिका गृह में 63 दवाइयों के रैपर जांच के घेरे में,आखिर किस तरह से पहुंचते थे ये ड्रग्स

पटना। मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में लड़कियों से रेप के मामले में सीबीआई ने राज्य सरकार के अनुरोध पर केस दर्ज कर लिया है। टीम ने छापेमारी में 63 दवाइयों के रैपर बरामद किए हैं। इनकी एक लिस्ट तैयार कर ली गई है। जांच में इतनी दवाइयों का बालिका गृह में होना चौकाने वाला है। माना जा रहा है कि इन दवाओं को बच्चियों को खिलाकर उनसे दुष्कर्म किया जाता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दवाएं नशीली हो सकती हैं। ऐसे में यह सवाल उठते हैं कि इस तरह की दवाएं बालिका गृह में कैसे पहुंच रहीं थीं।

किसकी मिलीभगत से चल रहा था खेल

बालिका गृह में इस तरह के ड्रग्स को कैसे पहुंचाया जा रहा था। इसकी जांच सीबीआई कर रही है। सवाल यह उठते हैं कि रात के खाने के बाद लड़कियों को जो दवाइयां दी जाती थीं,उसकी सप्लाई कौन करता था। इन दवाइयों को बिना किसी प्रिस्क्रपशन के मेडिकल स्टोर से कौन उपलब्ध करा रहा था। गौरतलब है कि सीबीआई ने बालिका गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों को आरोपी बनाया है। आरोप है कि बालिका गृह में रह रही लड़कियों का शारीरिक,मानसिक और यौन शोषण किया जाता था।

सभी दवाइंयों की लिस्ट बनाई

डॉक्टरों की एक टीम ने वहां पहुंचकर कमरों की जांच की है। टीम ने वहां इस्तेमाल कि गईं 63 दवाइयों और ड्रग्स के रैपर्स की एक लिस्ट बनाई है। उन सभी का परीक्षण किया जाएगा। एक्सपर्ट्स ने शेल्टर होम से बच्चियों के कपड़े और एक कंप्यूटर भी बरामद किए हैं।

34 बच्चों के साथ रेप की पुष्टि हुई

अभी तक की मेडिकल जांच में कम से कम 34 बच्चों के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कुछ पीड़ितों ने कोर्ट को बताया कि उन्हें नशीले पदार्थ दिए जाते थे और मारा-पीटा जाता था। उसके बाद दुष्कर्म किया जाता था। कइयों को पेट में दर्द की शिकायत बनी रहती थी और करीब 44 पीड़ित खुद को सुबह उठकर निर्वस्र पाते थे। एक नाबालिग बच्ची ने पुलिस को बताया कि उन्हें रात को खाने के बाद सफेद और गुलाबी गोलियां दी जाती थीं जिसे खाकर वह सो जाते थे।

Published on: