क्राइम

नागपुर की लड़की को प्रयागराज के नाबालिग लड़के से हुआ प्यार, मां ने पकड़ा तो दर्ज हुई गंभीर धाराओं के तहत FIR- जानें पूरा मामला

Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर की 24 साल की एक लड़की को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। इतना ही नहीं दसवीं कक्षा में पढने वाला प्रेमी लड़की से मिलने के लिए नागपुर भी आता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जो समय गुजरने के साथ प्यार में बदल गई।
2 min read
Jul 08, 2022
Nagpur girl and Prayagraj boy Affair
प्रतीकात्मक तस्वीर

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर की 24 साल की एक लड़की को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। इतना ही नहीं दसवीं कक्षा में पढने वाला प्रेमी लड़की से मिलने के लिए नागपुर भी आता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जो समय गुजरने के साथ प्यार में बदल गई।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में लड़का फिर से प्रेमिका से मिलने के लिए नागपुर आया, कथित तौर पर इस बार लड़की ने घर पर किसी के नहीं होने के चलते उसे सीधा घर पर ही बुला लिया। इस दौरान लड़की की मां घर आ गई और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद खूब बवाल हुआ। यह भी पढ़े-नासिक में 'सूफी बाबा' ख्वाजा सैय्यद चिश्ती की हत्या, सिर में मारी गई गोली, अफगानिस्तान से था नाता

अंत में लड़की की मां द्वारा लड़के के खिलाफ पुलिस में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई गई. रेप का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि लड़का लड़की को यूपी से महंगे गिफ्ट भी भेजता था, लेकिन दोनों के घर वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पुलिस के मुताबिक 16 साल का सुशांत उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहता है। उसने नागपुर में रहने वाली 24 वर्षीय प्रिया (काल्पनिक नाम) को इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा। इस बीच दोनों की पहचान बढ़ी और दोनों एक दूसरे के साथ मोबाइल पर बात और चैट करने लगे।

प्रिया ने एमबीए (MBA) किया है। प्रिया ने सुशांत को 25 नवंबर 2021 को नागपुर में मिलने के लिए बुलाया। इसके लिए उसने सुशांत को पैसे भी दिए। दोनों ने इलाके के एक होटल में कमरा लिया और आपसी सहमती से शारीरिक संबंध स्थापित किया।

30 जून को प्रिया ने सुशांत को फिर नागपुर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसने अगले दिन उसे घर ले जाने का फैसला किया। दरअसल लड़की के पिता काम पर गए हुए थे और मां अपने एक रिश्तेदार के पास गई थी। घर पर कोई नहीं होने का फायदा उठाकर वह अपने बॉयफ्रेंड सुशांत को घर ले गई।

लेकिन घंटेभर में ही प्रिया की मां घर लौट आई। उसकी मां ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद मां के दबाव में आकर प्रिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सुशांत के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। उधर, लड़के के घर वालों को जब इस बात की जानकारी पुलिस से मिली तो उनके होश उड़ गए।

Updated on:
08 Jul 2022 05:55 pm
Published on:
08 Jul 2022 05:51 pm