क्राइम

तमिलनाडु में आतंकी अलर्ट के बाद NIA की 5 जगहों पर रेड

खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था आतंकी अलर्ट श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों से जुड़े हैं ताड़ आईएसआईएस के लिए काम करने का है आरोप
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 10:13 AM IST
e86b8ab2-ec3b-4764-8506-064ae40e6edb.jpg

नई दिल्‍ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर में आतंकवादी अलर्ट के बीच राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) छापेमारी जारी है। एनआईए ने अभी तक 5 स्‍थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान मोबाइल लैपटॉप, पेनड्राइव, मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए है।

इन सभी जगहों पर अभी भी एनआइए की छापेमारी जारी है। जिन पांच लोगों के घर पर छापेमारी की जा रही है उनपर एनआइए की पहले से ही नजर थी। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों के घुसपैठ पर ये कार्रवाई की गई है।

श्रीलंका में हुए आतंकी हमलों से जुड़े हैं ताड़

जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने बुधवार को तमिलनाडु में आतंकवादियों की घुसपैठ को लेकर अलर्ट जारी किया था। बता दें कि एएनआइए ने जून महीने में भी तमिलनाडु में सात स्थानों पर छापेमारी की थी। दरअसल, श्रीलंका में हुए धमाकों के सिलसिले में ये छापेमारी की गई थी।

आईएसआईएस के लिए काम करने का आरोप

जून में एनआइए ने 14 लोगों के घरों पर छापेमारी की थी जिनपर आरोप था के वह ISIS के लिए फंड जुटाते हैं। ये छापेमारी 20 जुलाई को की गई थी। इन सभी लोगों को भारत ने यूएई से पकड़ा था। इन पर आरोप था कि ये सभी उलकायदा का समर्थन करते है।

केरल में की थी छापेमारी

बता दें कि एनआईए ने पहली बार कोई छापेमारी नहीं की है। इससे पहले भी एनआईए अलग-अलग स्‍थानों पर छापेमारी करता रहा है। केरल में तीन जगहों पर छापेमारी की थी। इन जगहों पर छापेमारी के बाद एनआइए ने तीन संदिग्‍धों को हिरासत में लिया था।

साजिश का केस दर्ज

20 जून को एनआईए की टीम ने तमिलनाडु के मदुरै, थेनी , नेलाई समेत कई इलाकों में छापेमारी की थी। 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, एएनआईए ने इन सभी के खिलाफ अंसारुल्ला नाम के आतंकी संगठन बनाकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने का केस दर्ज किया था।

Updated on:
29 Aug 2019, 10:13 AM IST
Published on: