क्राइम

नन दुष्कर्म केस: बिशप मुलक्कल के साथ दूसरे दिन भी पूछताछ, कोच्चि में 13 दिनों से प्रदर्शन

केरल में नन के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गुरुवार को दूसरे दिन भी बिशप फ्रैंको मुलक्कल से पूछताछ की।
2 min read
news
नन दुष्कर्म केस: बिशप मुलक्कल के साथ दूसरे दिन भी पूछताछ जारी, कोच्चि में 13 दिनों प्रदर्शन

नई दिल्ली। केरल में नन के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गुरुवार को दूसरे दिन भी बिशप फ्रैंको मुलक्कल से पूछताछ की। इससे पहले बुधवार को जालंधर में रोमन कैथोलिक डिओसिस के बिशप को क्राइम ब्रांच के आॅफिस में लाया गया था, जहां पर उनके साथ लगभग सात घंटे तक पूछताछ हुई थी। उन्हें गुरुवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया था। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान यदि बिशप के बयानों में किसी तरह का कोई विरोधाभास नजर आता है तो पुलिस उनको हिरासत में ले सकती है। हालांकि केरल हाईकोर्ट ने बिशप की उस याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें जिसमें उन्होंने जमानत याचिका पर सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी।

बिशप की गिरफ्तारी की मांग

बिशप मुलक्कल अपने वकील और कुछ पादरियों के साथ गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे अपराध शाखा के ऑफिस पहुंचे थे। बिशप की गिरफ्तारी की मांग बढ़ती जा रही है और कोच्चि में पिछले 13 दिनों से नन विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। आपको बता दें कि केरल हाईकोर्ट को बिशप फ्रैंको मुलक्कल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी है। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार से एक हलफनामा दाखिल करने के लिए भी कहा है

कोच्चि के आईजी कार्यालय में की बैठक

बिशप ने कोच्चि के एक आलीशान होटल में रात बिताई थी। वहीं, बुधवार की ही तरह पूछताछ से पहले पुलिस महानिरीक्षक विजय साखरे, कोट्टयम के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर और पुलिस उपाधीक्षक के. सुभाष ने कोच्चि के आईजी कार्यालय में बैठक की। केरल उच्च न्यायालय 25 सितंबर को बिशप की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया। केरल की एक नन ने मुलक्कल पर 2014 से 2016 के बीच लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Updated on:
20 Sept 2018 02:20 pm
Published on:
20 Sept 2018 02:18 pm
Also Read
View All