वीडियो में नित्यानंद दावा करते नजर आ रहे हैं कि वह ऐसा चमत्कार पहले भी करके दिखा चुके हैंं और साल भर के भीतर फिर ऐसा कर दिखाएंगे। नित्यानंद के अनुसार बंदर समेत कई जानवरों के पास वैसे आंतरिक अंग नहीं हैं जैसा कि इंसानों के पास है। उन्होंने दावा किया है कि वह इन जानवरों में ऐसा अंग विकसित कर सकते हैं और यह करके दिखाएंगे। नित्यानंद ने कहा कि उन्होंने एक ऐसा सॉफ्टवेयर डेवलप किया है, जो यह करके दिखा सकता है। स्वामी ने कहा कि वह बंदरों, शेरों और चीतों के लिए एक फोनेटिक, भाषाई सक्षम वोकल कॉर्ड डेवलप करेंगे, जो उन्होंने इंसानों की तरह बोलने में मदद करेगा। इस कॉर्ड के डेवलप हो जाने के बाद गाए और बैल इंसानों की तरह तमिल और संस्कृत भाषा बोल सकेंगी।