नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को तीन तलाक को एक आपराधिक कृत्य के दायरे में लाने वाले अध्यादेश को मंजूरी दे दी। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। आपको बता दें कि तीन तलाक अध्यादेश पिछले दो सत्रों से राज्यसभा में पास नहीं हो पाया था। ये अध्यादेश 6 महीने तक लागू रहेगा, जिसके बाद सरकार को एक बार फिर इसे बिल के तौर पर पास करवाने के लिए संसद में पेश करना होगा। वहीं, एक ओर जहां हिंदुस्तान में तीन तलाक संबंधी अध्यादेश को सरकार की मंजूरी मिल गई है, वहीं हम आपको तीन तलाक के तीन ऐसे हैरान करने वाले मामले बताने जा रहे हैं, जो आपको हैरान कर देंगे।