
हैदराबाद: एक ओर जहां केन्द्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित तीन तलाक से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। वहीं, तीन तलाक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हैदराबाद में 29 वर्षीय एक महिला ने अपने 62 साल के पति पर व्हाट्सएप के जरिए तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार मई 2017 में उसकी शादी एक हैदराबाद में ओमान के नागरिक से हुई थी। जिसके बाद पीड़िता एक साल तक ओमान में रही। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया, जिसकी बीमारी के चलते मौत हो गई। आरोप है कि पिछले दिनों उसके पति ने उसको व्हाट्सएप पर तलाक दे दिया। पीड़िता ने अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ममद की गुहार लगाई है।