क्राइम

असम: ‘चमत्कारी चुंबन’ से महिलाओं का करता था इलाज करने का दावा, पुलिस ने गिरफ्तार किया ‘किसिंग बाबा’

किसिंग बाबा यह दावा करता था कि वह महिलाओं की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को अपने चमत्कारी चुंबन से ठीक कर देता है।

2 min read
असम: 'चमत्कारी चुंबन' से महिलाओं का करता था इलाज का दावा, पुलिस ने गिरफ्तार किया 'किसिंग बाबा'

गुवाहाटी। असम के मोरीगांव से पुलिस ने एक फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया है। फर्जी बाबा 'चमत्कारी चुंबन' के माध्यम से महिलाओं का शोषण कर रहा था। राम प्रकाश चौहान को पुलिस बीते 22 अगस्त को भोरतापुल गांव से गिरफ्तार किया। राम प्रकाश चौहान उर्फ किसिंग बाबा यह दावा करता था कि वह महिलाओं की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को अपने चमत्कारी चुंबन से ठीक कर देता है।

ये भी पढ़ें

कार के आर-पार हुई रेलिंग, देखें फोटो…

बाबा ने किया 'आलौकिक शक्तियां' होने का दावा
गिरफ्तार किए गए राम प्रकाश चौहान ने दावा किया है कि उसने भगवान विष्णु से "अलौकिक शक्तियां" प्राप्त की और वह वैवाहिक समस्याओं पर मदद मांगने वाली किसी भी महिला को ठीक कर सकता है। बाबा के घर में मंदिर भी था, मंदिर में ही वह महिलाओं का इलाज करता था। बाबा ने एक माह पूर्व की यह उपचार शुरू किया था। इलाज के बहाने इस बाबा ने उन ग्रामीण महिलाओं का शोषण किया, जो अंधविश्वासी थे।

बीमारियां ठीक करने के बहाने करता था 'किस'
पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम राम प्रकाश चौहान है। वह खुद को बाबा बताकर भगवान घोषित कर चुका था। इलाके के लोग उसपर अंधा विश्वास करने लगे थे। वह कहता था, जो भी उसके पास आएगा उसकी समस्या तुरंत दूर हो जाएगी। आरोप है कि वह महिलाओं की बीमारियां ठीक करने के नाम पर उन्हें 'किस' करता था और गले लगाता था। वह महिलाआें से कहता था कि वह अपनी अलौकिक शक्तियों से बीमारियां ठीक कर सकता है। वह दावा करता था कि वह किस करके वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याआें को दूर कर सकता था।

गौरतलब है कि खुद को बाबा बताकर लोगों को धोखा देने, महिलाआें का शोषण करने वाला ये कोई पहला मामला नहीं। इससे पहले भी खुद को बाबा बताकर कई जालसाजों ने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है। ये बाबा भोले—भाले लोगों को बहला—फुसलाकर उनके साथ गलत काम करते हैं।

ये भी पढ़ें

कार के आर-पार हुई रेलिंग, देखें फोटो…
Published on:
26 Aug 2018 08:31 am
Also Read
View All