क्राइम

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की सेंट्रल जेल में हिंसा, कैदियों ने की तोड़फोड़ और लगाई आग

श्रीनगर की सेंट्रल जेल में कैदियों का उपद्रव कैदियों ने जेल के अंदर शेल्टर में लगाई आग। जेल में भारी पुलिस बल और सीआरपीएफ तैनात।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2019, 10:23 AM IST
Srinagar Central Jail
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर की सेंट्रल जेल में हिंसा, कैदियों ने की तोड़फोड़ और लगाई आग

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कश्मीर घाटी के बाहर की जेलों में शिफ्ट किया जाने की अफवाह फैलने से कुछ कैदियों ने उपद्रव कर दिया। नाराज कैदियों ने श्रीनगर सेंट्रल जेल के अंदर एक शेल्टर में आग लगा दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। जेल में आग लगने की सूचना मिलती ही पुलिसकर्मी फौरन श्रीनगर सेंट्रल जेल पहुंचे। पुलिस यहां स्थिति को नियंत्रित करने में अधिकारियों की मदद कर रही है। पुलिस के अनुसार "कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।"

हाई सिक्योरिटी वाली सेंट्रल जेल

जानकारी के अनुसार श्रीनगर की इस हाई सिक्योरिटी वाली सेंट्रल जेल में गुरुवार शाम को सुरक्षाकर्मियों और कैदियों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। इस दौरान कैदियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास किया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीआरपीएफ की कई कंपनियां भी मौके पर तैनात की गईं। कैदियों और सुरक्षा कर्मियों के साथ हुई इस झड़प कई लोगों के घायल होने की खबर मिली है।

कैदियों ने जेल स्टॉफ पर हमला बोला

वहीं सूत्रों की मानें तो जेल में यह संघर्ष ओल्ड बैरक सिस्टम लागू करने के विरोध में शुरू हुआ। राज्य पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने घटना की पुष्टी की है। जेल के अंदर हुए हंगामे की पुष्टि करते हुए डीजीपी ने कहा कि कुछ कैदियों ने जेल स्टॉफ पर हमला बोला था। हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में कर लिया गया है।

Published on: