क्राइम

Pulwama Car Bomb Case: हिज्बुल आतंकी ने दी थी विस्फोटक से लदी कार! पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

Pulwama में कार में मिले 50 किलो विस्फोटक पदार्थ के बाद एक और बड़ा खुलासा जिस कार में विस्फोटक रखा था वो Hizbul Mujahideen के आतंकी हिदायतुल्ला मलिक की थी
2 min read
• •
Updated: 29 May 2020, 9:01 PM IST
Pulwama Car Bomb Case: हिज्बुल आतंकी ने दी थी विस्फोटक से लदी कार! पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार
Pulwama Car Bomb Case: हिज्बुल आतंकी ने दी थी विस्फोटक से लदी कार! पुलिस ने भाई को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) के पुलवामा ( Pulwama ) में गुरुवार को एक कार में 50 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद करने के बाद एक और बड़ा खुलासा किया है।

पुलिस ( Jammu and Kashmir Police ) ने बताया है कि जिस कार में विस्फोटक रखा था वो हिज्बुल ( Hizbul Mujahideen ) के आतंकी हिदायतुल्ला मलिक ( Hidayatullah Malik ) की थी।

यही नहीं पुलिस ने शोपियां से हिदायतुल्ला मलिक के भाई समीर मलिक को भी गिरफ्तार कर लिया

। फिलहाल पुलिस समीर मलिक से पूछताछ में जुटी है।

पुलिस के अनुसार हिदायतुल्ला ने 2019 में हिज्बुल ज्वाइन किया था। तब से ही वह आतंकी गतिविधियों में सक्रिय था।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हिदायतुल्ला की सैंट्रो कार पर एक बाइक की नंबर प्लेट लगाई गई थी। जिस बाइक की नंबर प्लेट का इस्तेमाल हुआ था, वह कठुआ की एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकल थी।

कार को पुलवामा के राजपोरा से कहीं ओर ले जाया जा रहा था।

इस बीच पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को रोक लिया। पुलिस द्वारा फायरिंग करने के बाद आतंकी विस्फोटक पदार्थ से भरी कार को छोड़कर भाग गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हिदायतुल्ला मलिक शोपियां ( Shopian ) जिले के शारतपोरा इलाके का रहने वाला है।

पिछले साल वह आतंक के रास्ते पर चल निकला और हिज्बुल में शामिल हो गया।हिदायतुल्ला को पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में भी शामिल था।

जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसिया उसकी तलाश में जुटी थी। वहीं, विस्फोटकों से लदी कार मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं।

पुलिस को इसके पीछे एक बड़ी साजिश का शक है। यही वजह है कि इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुलिस के साथ मिलकर इस मामले में जांच शुरू की है।

वहीं कठुआ से इस्तेमाल होने वाली नंबर प्लेट वाली बाइक एक सीमा सुरक्षा बल के जवान की निकली है।

Updated on:
29 May 2020, 9:01 PM IST
Published on: