क्राइम

शख्स ने नाबालिग लड़की के पिता को जान से मारने की धमकी देकर 6 महीनों तक किया रेप, मामला दर्ज

एक शख्स ने पिता को जान से मारने की धमकी देकर 6 महीने तक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का रेप किया।

2 min read
Dec 08, 2018
शख्स ने नाबालिग लड़की के पिता को जान से मारने की धमकी देकर 6 महीनों तक किया रेप, मामला दर्ज

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से एक ऐसी खबर सामने आई है जो बहुत ही शर्मनाक है। दरअसल एक शख्स ने पिता को जान से मारने की धमकी देकर 6 महीने तक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का रेप किया। साथ ही सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें भी डाल दी। एक दिन जब लड़की आरोपी से मिलने नहीं पहुंची तो वह तेजाब लेकर उसके घर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की का पड़ोसी है, जो अब फरार चल रहा है।

मामाला दर्ज, घर से फरार हुआ युवक

बता दें कि पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि दो वर्ष पहले जब वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी तो उस समय आरोपी स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता था और छेड़खानी करता था। करीब सात महीने पहले आरोपी ने उसे बीच रास्ते में रोककर धमकी दी कि यदि उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया तो उसके पिता को जान से मार देगा। इससे वह डर गई और आरोपी की बात मान ली। इसके बाद आरोपी हर रोज इसका फायदा उठाकर उसका रेप करने लगा। कई बार तो आरोपी ने उसे स्कूल से अपने घर ले गया और उसका रेप किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने रेप के दौरान कई अश्लील तस्वीरें भी बनाई और उसे सोशल मीडिया फेसबुक पर अपलोड़ कर दिया। बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी युवक अपने घर से फरार चल रहा है।

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा अस्पताल

आपको बता दें कि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के मुताबिक बीते एक महीने से वह आरोपी से मिलने नहीं गई तो वह परेशान होकर उसके घर पर आ पहुंचा। उसके साथ में 10-12 लड़के भी थे और हाथ में तेजाब भी था। घर पर आकर आरोपी ने गाली-गलौज की और घर को जलाने की धमकी थी। इस मामले को लेकर थाना डिवीजन 2 के इंस्पेक्टर सतवंत सिंह का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी युवक पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
08 Dec 2018 09:44 pm
Also Read
View All