पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर से सीमा सुरक्षा बला ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है BSF की पकड़ में आए दोनों नागरिकों की पहचान मोहम्मद लतीफ एवं मोहम्मद सैफ के रूप में हुई
नई दिल्ली। पाक सीमा से सटे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बला ने दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है।
अधिकारियों के अनुसार बीएसएफ की पकड़ में आए दोनों पाक नागरिकों की पहचान मोहम्मद लतीफ एवं मोहम्मद सैफ के रूप में हुई है। दोनों ही शख्स पाकिस्तान स्थित ओकारा जिले के रहने वाले हैं।
पुलिस जानकारी के अनुसार लतीफ और सैफ फिरोजपुर सेक्टर के समस्के सीमा चौकी पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसे थे।
दोनों सोमवार की अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास घूम रहे थे, जहां से पुलिस ने दोनों का हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
वहीं, एक दूसरी घटना में भारतीय जवानों ने सर्च अभियान के दौरान एक युवक का डेढ़ किलों हेरोइन के साथ पकड़ा है।
आपको बता दें कि पंजाब पिछले दिनों से आतंकियों के निशाने पर बना हुआ है। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद यहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई।