7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवेकपूर्ण तरीके से करें लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग : अमरिंदर सिंह

पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने की लोगों से वोट करने की अपील दखा, जलालाबाद, मुकेरियां और फगवाड़ा में हो रहे हैं मतदान

less than 1 minute read
Google source verification
Amarinder Singh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को मतदाताओं से अपील की कि वे अपने सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग विवेकपूर्ण तरीके से करें और मतदान करने के कर्तव्य का पालन करें। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि दखा, जलालाबाद, मुकेरियां और फगवाड़ा में आज मतदान हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इन चार विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से उनके सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग विवेकपूर्ण तरीके से करने और सशक्त तथा समृद्ध पंजाब के लिए मतदान कर कर्तव्य निभाने की अपील करता हूं। गौरतलब है कि कांग्रेस शासित पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस तथा अकाली दल-भाजपा गठबंधन के बीच है। इसके अलावा आप, बसपा और लोक इंसाफ पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ-साथ कई राज्यों में लोकसभा और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।