क्राइम

20 बच्चों से भरी क्लास में घुसे 6 हत्यारे और स्कूल प्रिंसिपल की कर डाली हत्या, एक गिरफ्तार

कर्नाटक से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना, दिन दहाड़े स्कूल में घुसकर भरी क्लास में 6 लोगों ने की प्रिंसिपल की हत्या।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Oct 2018, 2:39 PM IST
principal
20 बच्चों से भरी क्लास में घुसे 6 हत्यारे और स्कूल प्रिंसिपल की कर डाली हत्या, एक गिरफ्तार

नई दिल्ली। सरकार भले ही देश में अच्छे दिनों का दम्भ भरती हो लेकिन अपराधियों को हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला कर्नाटक की हाईटेक सिटी बेंगलूरु का है। जहां एक स्कूल प्रिंसिपल की रविवार को उनके छात्रों के सामने हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जब प्रिंसिपल 20 बच्चों की स्पेशल क्लास ले रहे थे तब 6 हत्यारों ने मिलकर उन पर हमला किया, जिसमें उनकी जान चली गई।


पुलिस के मुताबिक 60 वर्षीय रंगनाथ दसरौली स्थित हवनूर पब्लिक स्कूल में पढ़ाते थे। वह उस वक्त 10वीं के बच्चों को पढ़ा रहे थे जब 6 लोगों का गैंग कक्षा में घुसा। उनकी हत्या के बाद सभी आरोपी गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गए। बाद में पुलिस ने गैंग के एक सदस्य को महालक्ष्मी लायुत इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को उसके पैर पर गोली चलानी पड़ी। इससे उसके पैर में घाव हो गया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को आशंका है कि स्कूल बिल्डिंग से संबंधित भूमि विवाद के कारण प्रिंसिपल की हत्या की गई है।

Published on: