क्राइम

बिहार: पश्चिमी चंपारण में स्कूल की छत गिरी, 1 छात्र की मौत 7 से अधिक घायल

घायल छात्रों में से एक की हालत गंभीर।
2 min read
• •
Sep 25, 2018
school
बिहार: पश्चिमी चंपारण में स्कूल की छत गिरी, 1 छात्र की मौत 7 से अधिक घायल

नई दिल्ली।बिहार के एक स्कूल की छत गिर गई। छत गिरने की वजह से क्लास में पढ़ रहे एक बच्चों में से एक की मौत हो गई, जबकि सात से ज्यादा बच्चे जख्मी हो गए। घायल बच्चों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया यहा है। बता दें कि घटना पश्चिमी चंपारण जिले के क्रिश्चियन क्वार्टर स्थित एक निजी स्कूल की है।

छत की परत चटककर बच्चों के ऊपर गिरी

पुलिस के अनुसार, क्रिश्चियन क्वार्टर स्थित एक निजी स्कूल की कक्षा-एक में सभी छात्र कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे, तभी छत की परत चटककर बच्चों के ऊपर गिर गई। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई, वहीं सात से अधिक बच्चे घायल हो गए।

घायल छात्रों में एक की हालत गंभीर

मृत छात्र की पहचान विभव कुमार (6) के रूप में कर गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जयंतकांत भी स्कूल पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घायल छात्रों को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल छात्रों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम दृष्टया स्कूल प्रशासन की लापरवाही दिख रही है। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल में जमकर बवाल काटा। लोग दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, अधिकारियों को मृत छात्र के परिजनों को बिना किसी देरी के अनुदान देने का निर्देश दिया है।

Published on:
25 Sept 2018 09:01 pm
Also Read
View All
Dausa Crime : जहां उप कोषाधिकारी पति ने जान दी, उसी कमरे में मिला पत्नी का शव, आखिर 3 लोगों ने क्यों दी अपनी जान?

62 कैमरों वाले जैन मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी की प्रतिमाएं-मुकुट और साढ़े तीन लाख नकद ले गए चोर, डेढ़ साल में दूसरी वारदात

Ambikapur News: भाजपा नेता धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को जान से मारने की धमकी का आरोप

Murder in Ambikapur: घर में मिली युवक की गर्दन कटी लाश, करमा खेलकर लौटे एक ही नाम के 2 साथियों ने की हत्या

Surguja Murder News: बैंक का कर्ज पटाने पिता ने बेच दी जमीन तो नाराज हो गया बेटा, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर की नृशंस हत्या