क्राइम

होटल से चल रहा था देह व्यापार, कोलकाता-मुंबई और हैदराबाद से लाई थी 16 युवतियां

हैदराबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्‍त सूचना के आधार पर टास्क फोर्स ने एबिड्स पुलिस के साथ मिलकर एक होटल पर छापा मारा। पुलिस ने 16 युवतियों को देह व्यापार से बचाया।
2 min read
crime_news_89.jpg

हैदराबाद पुलिस नेे एक होटल में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने 16 युवतियों को देह व्यापार से बचाया है। सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी देते हुुए शहर पुलिस की सेंट्रल जोन टास्क फोर्स ने रैकेट चलाने वाले कथित सरगना एस.अखिलेश उर्फ अखिलेश फैलवान को रामनगर इलाके में उसके होटल से गिरफ्तार किया। इसके अलावा होटल के प्रबंधक-सह-रिसेप्शनिस्ट रघुपति को भी चार ग्राहकों और दो दलालों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कई धाराओं मेंं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद से लाई थी युवतियां

गुप्त सूचना के आधार पर टास्क फोर्स ने एबिड्स पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को फॉर्च्यून होटल पर छापा मारा। रेस्क्यू की गई युवतियों को सुरक्षित घरों में पहुंचाया गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें नौकरियों की पेशकश के साथ कोलकाता, मुंबई और अन्य स्थानों से हैदराबाद लाया गया और देह व्यापार में धकेल दिया गया।

कई धाराओं के केेस दर्ज, 22 मोबाइल जब्‍त

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अखिलेश और रघुपति पर व्यक्तियों की तस्करी और शोषण के लिए पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 370 और 370 ए के तहत आरोप लगाया है। साथ ही आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया हैं।

यह भी पढ़ें- अमरीका में बर्फीले तूफान से 83 की मौत: 342 उड़ानें रद्द, 34 डिग्री तक गिरा तापमान

3 से 5 हजार प्रति घंटे का चार्ज


आरोपियों ने कथित तौर पर ग्राहकों से प्रदान की गई सेवा के लिए प्रति घंटे 3,000-5,000 रुपये के बीच शुल्क वसूला गया। मुख्य आरोपी सोशल मीडिया पर प्रमुख राजनेताओं के साथ तस्वीरें पोस्ट करता रहा है। वह अखिल अनाथ लाइफलाइन चलाने के साथ-साथ परोपकार में भी लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होते ही फटाफट इस नंबर पर करें कॉल, 24 घंटे में आपके खाते में आ जाएंगे पैसे

Updated on:
22 Jan 2024 11:50 am
Published on:
22 Jan 2024 11:45 am
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त