29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: पहचान छिपाकर सिरोही में क्यों रह रही थी लड़की? खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में खुला राज

सिरोही जिले के रोहिड़ा में पवन होटल से संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया। शुरुआत में उसने खुद को असम की माक्सा अख्तर बताया, लेकिन गहन पूछताछ में उसकी पहचान बांग्लादेश निवासी शूही खातून के रूप में हुई। प्रत्यर्पण की कार्रवाई जारी है।
2 min read
Google source verification
sirohi police

पहचान छिपाकर सिरोही के होटल में रह रही थी लड़की (फोटो-एआई)

Sirohi Police: विदेशी नागरिकों के निष्कासन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच सिरोही पुलिस ने रोहिड़ा थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध विदेशी महिला को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, महिला ने प्रारंभिक पूछताछ में खुद को असम निवासी बताया था, लेकिन जिला विशेष शाखा और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की विस्तृत पूछताछ में उसने अपनी पहचान बांग्लादेशी नागरिक के रूप में बताई। अब महिला को बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया के लिए संबंधित एजेंसियों से समन्वय किया जा रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी (सुरक्षा), जयपुर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन और एएसपी नरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में रोहिड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि पवन होटल में एक संदिग्ध महिला मौजूद है। सूचना मिलने के बाद थानाधिकारी ओमकरण के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई।

पहले खुद को असम की निवासी बताया

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने अपना नाम मायसा अख्तर (29) बताया और खुद को तारजन, जोरहाट, असम की निवासी बताया। पुलिस ने महिला को आगे की कार्रवाई के लिए सिरोही स्थित वन स्टॉप सखी सेंटर में रखा।

इसके बाद 26 और 28 सितंबर को जिला विशेष शाखा सिरोही तथा संबंधित एजेंसियों ने महिला से विस्तृत पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी दूसरी पहचान बताते हुए खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताया। उसने अपना नाम शूही खातून (27) और पता मनोहरपुर दक्षिणपारा, जिला चुहाडंगा, बांग्लादेश बताया।

बांग्लादेश भेजने के लिए एजेंसियों से समन्वय

महिला के बांग्लादेशी नागरिक होने के दावे के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियां उसकी पहचान तथा अन्य तथ्यों का सत्यापन करने में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, उसे बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया के लिए सीमा सुरक्षा बल पश्चिम बंगाल, गृह विभाग और आसूचना ब्यूरो पश्चिम बंगाल से समन्वय किया जा रहा है। आवश्यक कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने बताया कि विदेशी नागरिकों के निष्कासन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में इससे पहले भी 12 बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लेकर निष्कासन की कार्रवाई की जा चुकी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास किसी संदिग्ध विदेशी नागरिक के रहने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम सिरोही के मोबाइल नंबर 9530431323 पर जानकारी दी जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग