29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Murder: अमेरिका में धंधा डूबा तो जयपुर लौटा छोटा भाई, पैतृक जायदाद के चक्कर में सगे बड़े भाई की हत्या

राजधानी जयपुर के बनीपार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई मुरली बगानी (58) ने बड़े भाई श्याम बगानी (65) पर पहले लकड़ी और फिर चाकू से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान श्याम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
2 min read
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Rao

•

Sep 29, 2026

jaipur murder

छोटे भाई ने चाकू मारकर बड़े भाई की ली जान (पत्रिका सांकेतिक तस्वीर)

Jaipur Murder News: जयपुर में मंगलवार सुबह संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना बनीपार्क थाना क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, मंदिर जाने के लिए घर से निकले 65 वर्षीय श्याम बगानी पर उनके छोटे भाई मुरली बगानी (58) ने पहले लकड़ी से हमला किया और इसके बाद चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घर के बाहर किया हमला

बनीपार्क थाना SHO सुरेश यादव के मुताबिक, श्याम बगानी सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। वह घर के बाहर पहुंचे ही थे कि उनके छोटे भाई मुरली ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पैतृक संपत्ति को लेकर था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने को लेकर दोनों के बीच विवाद था। पुलिस इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है। हालांकि, अन्य पहलुओं को भी जांच में शामिल किया गया है।

11 महीने पहले अमेरिका से जयपुर आया था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुरली बगानी पहले अमेरिका के बेलीज सिटी में रहता था। उसकी पत्नी और बच्चे अभी अमेरिका में हैं। करीब 11 महीने पहले कारोबार में घाटा होने के बाद वह जयपुर लौट आया था। यहां वह अपना कारोबार कर रहा था।

आरोपी हिरासत में, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बनीपार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी मुरली बगानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग