क्राइम

पालघर में सेक्स-रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग समेत 3 बांग्लादेशी लड़कियों को छुड़ाया, दलाल ने 250 लड़कियों को फंसाया

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है, जिसका जाल मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों तक फैला हुआ है।
2 min read
sex-racket_busted_in_palghar99.jpg

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने सेक्स-रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस ने विरार क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक द्वारा चलाए जा रहे कथित सेक्स-रैकेट का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि इसका जाल मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों तक फैला हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन बांग्लादेशी लड़कियों को छुड़ाया है। विरार के अर्नाला में पुलिस ने गुप्त सूचना मिली कि अशोक हरनु दास (54) नाम का एक बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश से अवैध रूप से लाई गई तीन महिलाओं के साथ अपने घर में सेक्स-रैकेट चला रहा था।


दलाल का कबूलनामा, 200 से 250 लड़कियों को फंसाया

पुलिस ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पकड़ेे जाने के बाद दास ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने लगभग 200-250 लड़कियों को फंसाया और उन्‍हें बेच दिया। वह उन्हें दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड के रेड-लाइट इलाकों में भी भेज रहा था।

नाबालिग सहित तीन बांग्लादेशी लड़कियों को छुड़ाया

पुलिस अधिकारी संतोष चौधरी और एक एनजीओ के लोग नकली ग्राहक बनकर उसके ठिकाने पर पहुंचे और सौदे तय होने के बाद टीम ने शुक्रवार को म्हाडा कॉलोनी, बिल्डिंग नंबर 7 में दास के फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस ने दास को गिरफ्तार कर लिया और 17 वर्षीय एक लड़की सहित तीन बांग्लादेशी लड़कियों को उसके चंगुल से छुड़ाया।

नकली ग्राहक बनकर पहुंचे ठिकाने पर

संतोष चौधरी ने बताया कि उनकी टीम ने सबसे पहले दास से संपर्क किया। उसने उन्हें व्हाट्सएप पर दो महिलाओं की तस्वीरें भेजीं और यह भी कहा कि 17 साल उम्र की एक और (नाबालिग) लड़की फ्लैट पर उपलब्ध होगी। दास ने कहा कि उसकी कीमत 10,000 रुपये होगी।

यह भी पढ़ें- रेवड़ी का बढ़ता राज : सत्ता के लिए वादे, राज्य के खजाने पर भारी, जानिए चुनावी घोषाणों का हिसाब—किताब

कई लड़कियों को देह-व्यापार के लिए खरीदा

पूछताछ करने पर दास ने बताया कि वह करीब 15 साल पहले परिवार के साथ ढाका से यहां आया था और मुंबई में काम कर रहा था। बाद में वह दक्षिण मुंबई के रेड-लाइट इलाकों में काम करने वाले मनोज यादव और बसु नाम के कुछ मानव-तस्करों और दलालों के संपर्क में आया। इसके बाद उसने देह-व्यापार के लिए लड़कियों की खरीद और आपूर्ति शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- अयोध्या राम मंदिर : सोने के धागे से बनेंगे रामलला का वस्त्र, जानिए इनकी खासियत

Updated on:
10 Dec 2023 11:11 am
Published on:
10 Dec 2023 11:11 am
Also Read
View All