अयोध्या के राम मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। रामलला के लिए देश के लिए अलग-अलग शहरों में वस्त्र बनाए जा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि पुणे में सोने के धागे से रामलला के वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। इनकी खास बात यह है कि इसे कई लोग बुनकर तैयार कर रहे हैं। ये लोग आकर दो-दो धागे बुनते हैं। उन्होंने बताया कि इन वस्त्रों में से जो भी अच्छा लगेगा, उसे रामलला को पहनाया जाएगा। रामलला के वस्त्र 22 दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे। राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी, 2024 को होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित करीब सात हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है।