क्राइम

Shraddha Murder Case: परिजनों के विरोध पर मुंबई छोड़ दिल्ली आई थी श्रद्धा, जहां प्रेमी आफताब ने किए टुकड़े-टुकड़े

Shraddha Murder Case Delhi: लिव इन पार्टनर आफताब द्वारा श्रद्धा की हत्या मामले में नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने श्रद्धा के पिता के हवाले से बताया कि परिजनों के विरोध पर श्रद्धा मुंबई छोड़कर दिल्ली आई थी। जहां प्रेमी आफताब ने उसके टुकड़े-टुकड़े किए।  

2 min read
shraddha_murder_case.jpg
Shraddha Murder Case: Delhi Police says inside story why Aftab Poonawala killed Sharddha

Shraddha Murder Case: जिस आफताब के लिए परिजनों से लड़कर श्रद्धा मुंबई छोड़ दिल्ली आई थी, उसी ने उसकी बेरहमी से हत्या क्यों की? लिव इन पार्टनर आफताब द्वारा श्रद्धा की हत्या का मामला सामने आने के बाद से यह सवाल लोगों में मन में है। श्रद्धा की बेरहमी से हुई हत्या के कारण लोगों में आफताब को लेकर गुस्सा है। इस बीच दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कातिल आफताब ने कई खुलासे किए। आफताब के साथ-साथ श्रद्धा के पिता ने भी मीडिया को कई जानकारी दी है। जिससे इस मर्डर मिस्ट्री की कलई खुल गई है।

दिल्ली साउथ के एडीसीपी अंकित चौहान ने इस केस में आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि यहां पर एक लड़का-लड़की मुंबई से आए थे। जब लड़की के माता-पिता की लड़की से बहुत दिनों तक बात नहीं हो पाई तो लड़की के माता-पिता ने उसकी लापता रिपोर्ट मुंबई पुलिस में कराई। वहां से उनको लड़की का लास्ट लोकेशन दिल्ली पता चला।


दिल्ली का लास्ट लोकेशन मिलने के बाद लड़की के पिता हमारे पास महरौली थाना आए, जिसके बाद हमने तुरंत कार्रवाई शुरू की। दोनों लोग मुंबई में काम करते थे, लड़के ने यहां आने के बाद यहां काम शुरू कर दिया था। लड़के की पहचान आफताब पूनावाला के रूप में हुई है। यह दोनों एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मिले थे। फिर दोनों में प्यार बढ़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अलग धर्म से होने के कारण इन रिश्ते को लड़की के परिजनों ने मना कर दिया था। जिसके बाद श्रद्धा अपने प्रेमी आफताब के साथ दिल्ली आकर शिफ्ट हो गई थी।


दिल्ली पुलिस के एडीसीपी अंकित चौहान ने आगे बताया कि दिल्ली में आफताब और श्रद्धा के बीच शादी को लेकर झगड़े होने लगे। जिसके बाद दोनों अपना आपा खो बैठते थे। इस बार लड़के ने आपा खोया और घटना को अंजाम दिया। उसने हमें बताया कि उसने लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर उसके हिस्सों को आस-पास के इलाकों में फेंक दिया। हमने लड़के को गिरफ़्तार कर लिया है और कार्रवाई जारी है।


दिल्ली पुलिस के अनुसार आफताब ने शव के टुकड़े करने के लिए आरी का इस्तेमाल किया। उसने पहले उसके हाथों के तीन टुकड़े किए। इसके बाद पैर के भी तीन टुकड़े किए। इसके बाद रोज वह बैग में रखकर इन्हें फेंकने के लिए ले जाता। हत्या के बाद 300 लीटर का फ्रिज खरीदा, ताकि टुकड़े उसमें रख सके। अगरबत्ती जलाता था, ताकि शव की बदबू को दबाया जा सके।


इधर मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस ने कहा कि आफताब की निशानदेही पर हमें जंगलों से कुछ टुकड़े मिले हैं। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि ये टुकड़े श्रद्धा के ही हैं। बाकी अंगों की भी तलाश की जा रही है। अभी जो टुकड़े मिले हैं, वो जानवर के भी हो सकते हैं। जांच के बाद यह साफ होगा। दूसरी ओर पुलिस लव जिहाद के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

Published on:
14 Nov 2022 04:18 pm