क्राइम

Singhu Border Murder Case: निहंग सरबजीत को सरेंडर के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

Singhu Border Murder Case. सिंघु बॉर्डर पर हुई हत्या के मामले में आरोपी सरबजीत सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा ने इस संबंध में जानाकरी देते हुए बताया कि उसका मृतक और निहंग समूह से कोई संबंध नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2021, 6:04 PM IST
Singhu border murder case, Vital clues collected from spot
Singhu border murder case, Vital clues collected from spot

नई दिल्ली।Singhu Border Murder Case. सिंघु बॉर्डर पर हुई हत्या के मामले में आरोपी सरबजीत सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं अब पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं संयुक्त किसान ने भी एक बयान जारी कर बताया कि एक निहंग समूह ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। निहंग ने दावा किया है कि मृतक ने गुरु ग्रंथ साहिब से बेअदबी करने की कोशिश की थी, इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई। यह जानाकारी देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ किया कि उसका निहंग समूह और मृतक से कोई लेनादेना नहीं है।

बता दें कि बीते कई महीनों से किसान कृषि कानूनों के विरोध में राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं बीती रात सिंघू बॉर्डर पर हुई एक हत्या का मामला सामने आया है। हरियाणा पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम को मौके से कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पंजाब का रहने वाला था मृतक
हरियाणा पुलिस के मुताबिक सिंघू बॉर्डर पर मारे गए शख्स की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव का रहना वाला एक मजदूर है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मौके से मिले कई सुराग
पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जांच की जा रही है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से कई अहम सुराग मिले हैं। शव का पोर्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि हमें कई लोगों पर संदेह है, जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि सिंघू बॉर्डर पर बीती रात एक व्यक्ति की बर्बरता से हत्या कर दी गई। इस बर्बरता का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मृतक खून से लथपथ पड़ा हुआ है, जिसके हाथ और पांव कटे पड़े हैं।

Published on: