क्राइम

SSC Scam : केस दर्ज कर जांच शुरू, पुलिस टीम रवाना की

रतलाम. आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में हुए फर्जीवाड़े के मामले में औद्योगिक क्षेत्र रतलाम की पुलिस ने असल कायमी कर ली है। केस दर्ज होने के बाद रतलाम से एक टीम भोपाल के लिए रवाना हो गई है। यह परीक्षा 9 से 21 सितंबर-2025 तक रतलाम पब्लिक स्कूल वीरियाखेड़ी में हुई थी। इस स्कूल केंद्र […]

2 min read
Mar 03, 2026
आबकारी आरक्षक की परीक्षा के फर्जीवाड़े में एमपी नगर भोपाल में हुई थी शून्य पर एफआईआर

रतलाम. आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 में हुए फर्जीवाड़े के मामले में औद्योगिक क्षेत्र रतलाम की पुलिस ने असल कायमी कर ली है। केस दर्ज होने के बाद रतलाम से एक टीम भोपाल के लिए रवाना हो गई है। यह परीक्षा 9 से 21 सितंबर-2025 तक रतलाम पब्लिक स्कूल वीरियाखेड़ी में हुई थी। इस स्कूल केंद्र में यह गड़बडिय़ां सामने आने पर एमपीनगर भोपाल थाने में शून्य पर केस दर्ज कर रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने को पूरा केस भेजा था।

छात्रों की असामान्य गतिविधियां पाई गई

कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हुई इस परीक्षा में वीरियाखेड़ी स्थित रतलाम पब्लिक स्कूल में बने केंद्र में 12 छात्रों की असामान्य गतिविधियां पाई गई थी। गहनता से जांच के बाद कर्मचारी चयन आयोग के प्रिंसिपल सिस्टम एनालिस्ट प्रणीत सिजरिया ने इन 12 छात्रों के डाटा में शुरुआती तौर पर सामने आई गड़बडिय़ां देखने के बाद जब परीक्षा के दौरान के सीसीटीवी खंगाले तो सारी तस्वीर स्पष्ट हो गई थी।

एक व्यक्ति अनुचित लाभ पहुंचाते हुए नजर आया

परीक्षा केंद्र पर एक व्यक्ति इन 12 अभ्यार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाते हुए नजर आ रहा है। सभी 12 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त हुए थे। कर्मचारी चयन आयोग ने यह तथ्य सामने आने के बाद इन 12 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में एमपी नगर भोपाल मेमं केस दर्ज कराया था। यह केस भोपाल की पुलिस ने शून्य पर दर्ज कर इसके घटनास्थल के क्षेत्र थाना अंतर्गत असल कायमी के लिए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना रतलाम को भेजा।

मारपीट में सोने की चेन और हीरे की अंगूठी गिरी

टीआईटी रोड गली में मंगलवार की दोपहर गाड़ी निकालने की बात पर रहवासी और वाहन मालिक के बीच विवाद हो गया। यह मारपीट में तब्दील हुआ और इसी गाड़ी मालिक को इन लोगों ने चाकू और बेसबॉल मारकर घायल कर दिया। झूमाझटकी में गुलमोहर कॉलोनी निवासी महेंद्र जायसवाल के हाथ से डायमंड की अंगूठी और गले से सोने की चेन गिर गई। इसका पता नहीं चल पाया। स्टेशन पुलिस ने महेंद्र जायसवाल की रिपोर्ट पर दो नामजद सहित अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जायसवाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की दोपहर में 1 बजे पुत्र प्रथम जयसवाल के साथ फोर व्हीलर गाड़ी से घर से उजाला पैलेस जा रहा था। रास्ते में तखतमल गली में में रोड पर एक बुलेट गाडीखड़ी थी। गाडी निकलने में समस्या आनेु पर होर्न बजाया, तो घर में से महेन्द्रसिह व ओमसिह निकल कर आए। बोले हमारी गाड़ी कहीं भी खड़ी करें। ओमसिह ने चाकू से बांये हाथ की भुजा पर मारी और महेन्दसिह के हाथ में भी चाकू था। बाद में उनके घर से उनके तीन साथी निकल कर आए और इन्नहोंने बेसबाल से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान लडके प्रथम की सोने की चेन कही गिर गई है तथा मेरी डायमंड की अंगूठी गिर गई जो नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

--

केस दर्ज कर टीम भेजी

एमपी नगर भोपाल से शून्य पर कायमी करके असल कायमी के लिए औद्योगिक क्षेत्र थाने को प्रकरण भेजा गया था। असल कायमी कर ली है और आगे की जांच के लिए एक टीम भोपाल के लिए रवाना की गई है। मामले में विस्तृत जांच की जाएगी।

सत्येंद्र घनघोरिया, सीएसपी, रतलाम

Published on:
03 Mar 2026 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर