अंबिकापुर

Stabbing in Ambikapur: Video: अंबिकापुर में चाकूबाजी: दर्जनभर बदमाशों ने बिरयानी लेने आए युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, CCTV में कैद वारदात

Stabbing in Ambikapur: बिरयानी दुकान के बाहर वारदात को दिया अंजाम, पुराने विवाद को लेकर चाकू मारने की कही जा रही बात, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
2 min read
Stabbing in Ambikapur
knife attack in Ambikapur (Photo- Video grab)

अंबिकापुर। शहर में चाकूबाजी (Stabbing in Ambikapur) की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले डेढ़ महीने के भीतर चाकूबाजी की 3-4 घटनाएं हो चुकी हैं। इसी बीच सोमवार की रात शहर के खरसिया चौक स्थित बिरयानी दुकान के बाहर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। युवक बिरयानी लेने आया था। आरोपियों ने सिर में 5-6 बार चाकू मारा है। यह घटना बिरयानी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Injured young man admitted in hospital (Photo- Patrika)

बताया जा रहा है कि शहर के दर्रीपारा निवासी आदर्श साहू 27 वर्ष बिरयानी लेने सोमवार की रात करीब साढ़े 9 बजे खरसिया चौक स्थित जमजम बिरयानी सेंटर गया था। इसी दौरान दुकान के बाहर करीब दर्जनभर युवक पहुंचे और उन्होंने आदर्श को पकड़ लिया। इसके बाद सभी ने उसके साथ मारपीट (Stabbing in Ambikapur) शुरु कर दी।

इसी बीच एक युवक ने चाकू से उसके सिर पर ताबड़तोड़ 6-7 बार प्रहार (Stabbing in Ambikapur) किया। जबकि अन्य उसे पीटते रहे। चाकू के वार से लहूलुहान हालत में वह सडक़ पर गिर गया, इसके बाद भी उसकी पिटाई की गई।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

चाकू से प्रहार (Stabbing in Ambikapur) करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए, जबकि मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने उसे बाइक से ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज जारी है। सिर में चाकू के वार से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मंगलवार की दोपहर घायल के परिजन कोतवाली पहुंचे थे।

A dozen miscreants attack with knife on young man (Photo- Video grab)

Stabbing in Ambikapur: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चाकूबाजी (Stabbing in Ambikapur) की यह घटना बिरयानी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है। वहीं आरोपियों की पहचान कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी में आरोपियों का चेहरा स्पष्ट नजर आ रहा है।

Updated on:
25 Nov 2025 02:14 pm
Published on:
25 Nov 2025 02:14 pm
Also Read
View All
Ayushman Card Fraud: लक्ष्मी नारायण अस्पताल ने आयुष्मान कार्ड ब्लॉक बताकर मरीज से वसूले 1.60 लाख, फिर कार्ड से भी निकाल लिए 1.50 लाख

Big Fraud: आरक्षक और उसकी पत्नी ने महिला से की 20 लाख ठगी, अंबिकापुर CSP का है ड्राइवर, लिए थे 30 लाख

Child Birth in Bus Video: स्लीपर बस में नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, किलकारी सुनकर झूम उठे यात्री, पैसे देकर जोड़े को दी बधाई

Snake Bite: मासूम बेटी रोते-रोते हाथ को दे रही थी झटका, पिता ने देखा तो पंजा पड़ा था काला, डॉक्टर बोले- करैत सांप ने डसा, हुई मौत

Gold Fraud: सस्ता सोना दिलाने के नाम पर अंबिकापुर के सब्जी कारोबारी से 25 लाख की ठगी, तरह-तरह की गढ़ता था कहानी