क्राइम

सुशांत केस में एनसीबी को बड़ी कामयाबी, फ्लैट मेट सिद्धार्थ पिठानी हैदराबाद से गिरफ्तार

सिद्धार्थ पिठानी ने पिछले सप्ताह ही सगाई की है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। इसमें वह अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 28 May 2021, 2:12 PM IST
Sushant case: NCB arrested flat mate Siddharth Pithani from Hyderabad
Sushant case: NCB arrested flat mate Siddharth Pithani from Hyderabad

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिस कंट्रोल ब्यूरो को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुशांत केस में एनसीबी ने शुक्रवार को उनके दोस्त व फ्लैट में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है। सिद्घार्थ की गिरफ्तारी हैदराबाद से की गई है।

आपको बता दें कि सिद्र्थ की पिछले हफ्ते ही सगाई हुई है। सुशांत की मौत के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोगों का नाम मीडिया में सामने आए थे। जिनमें एक नाम सिद्घार्थ पिठानी का भी था। मीडिया रिपोई के अनुसार सबसे सुशांत का पंखे से लटका हुआ शव सिद्धार्थ ने ही देखा था। जिसके बाद उसने पुलिस और हॉस्पिटल को फोन किया।

पिछले हफ्ते हुई है सिद्धार्थ की सगाई
सिद्धार्थ पिठानी ने पिछले सप्ताह ही सगाई की है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। इसमें वह अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ उन्‍होंने 'जस्ट इंगेज्ड', 'नए सफर की शुरुआत' जैसी चीजें कैप्‍शन में लिखी थीं। वहीं दूसरी ओर सुशांत के एक और दोस्त सैमुअल हॉकिप ने भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली है। सैमुअल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्‍वीर शेयर की थी।

एनसीबी जोडऩे में लगी है कड़ी
वहीं दूसरी ओर नारकोटिक्स सुशांत की मौत के साथ बॉलीवुड में ड्रग्स की कड़ी भी जोडऩे में लगी हुई है। पिछले साल एनसीबी की ओर से कई बड़ी सेलीब्रिटीज से पूछताछ भी की गई थी। कुछ गिरफ्तारियां भी हुई थी। आरोप यह भी लगे थे कि मायानगरी में ड्रग्स का एक बड़ा साम्राज्य है। जिसका छोर अभी पकड़ में नहीं आ रहा है। मुंबई पुलिस, सीबीआई और एनसीबी इन्हीं छोर को पकडऩे का प्रयास कर रही है ताकि असली लोगों तक पहुंचा जा सके।

Updated on:
28 May 2021, 2:12 PM IST
Published on: