क्राइम

पठानकोट से संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में था

पठानकोट में संदिग्ध गिरफ्तार दो दिन पहले पठानकोट सिटी और रेलवे स्टेशन उड़ाने की मिली थी धमकी हाईअलर्ट पर था पठानकोट, संदिग्ध से पूछताछ जारी
2 min read
Feature image

नई दिल्ली। पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पठानकोट में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पर पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये संदिग्ध पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में था और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि दो दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया रिपोर्ट के आधार पर पठानकोर्ट में हाई अलर्ट जारी किया था। बताया जा रहा था कि यहां आतंकी कोई बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं।


बम से उड़ाने की धमकी
पठानकोट सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन को 27 मई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद प्रशासन और खुफिया एजेंसियां हरकत में आई और पूरे एरिया में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही थी। हर संदिग्ध से पूछताछ की जा रही थी। माना जा रहा है कि इसी मुस्तैदी के चलते संदिग्ध को दबोचा गया है। हो सकता है पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे भी हों।

कैंट रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद जीआरपीएफ भी हरकत में आई थी और पुलिस ने सुरक्षा कर्मचारियों को स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाने और यात्रियों को लावारिस वस्तुओं की जानकारी तुरंत देनो को कहा था।
आपको बता दें कि 2016 में पठानकोट एयरबेस पर आंतकियों ने हमला किया था। आतंकियों से हुई इस मुठभेड़ में सेना के 7 जवान शहीद हुए थे। इसके बाद से लगातार पठानकोट सिटी और कैंट रेलवे स्टेशन उड़ाने या फिर आतंकी हमलों की धमकियां मिल रही हैं। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियों समेत पुलिसबल हमेशा चौकन्ना रहता है।

Published on:
29 May 2019 08:46 am
Also Read
View All
Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Kidnapping: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से 3 वर्षीय मासूम का अपहरण! मेमू ट्रेन से साथ लेकर आया था पिता, सीसीटीवी में कैद

जयपुर के जैक्सन क्लब से नशे में धुत 35 लोग गिरफ्तार, एक मशहूर क्लब सील; अब रात 12 बजे के बाद नो एंट्री

Sandeep Agrawal Suicide Case: अधिवक्ता की भारी ब्याज वसूली और धमकियों से तंग व्यवसायी संदीप अग्रवाल ने की थी आत्महत्या, छोड़ा था सुसाइड नोट

राजस्थान: गर्भ में बेटी बताकर कराता था गर्भपात, सैकड़ों अजन्मे बच्चों की हत्या की आशंका; हरियाणा से शातिर दलाल गिरफ्तार