क्राइम

तमिलनाडु: नाबालिग के साथ 6 माह तक गैंगरेप, पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा

तमिलनाडु के त्रिची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां तंजावुर के एक गांव में पड़ोसी में रहने वाले 5 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 2:10 PM IST
gangrape case of jabalpur
gangrape case of jabalpur

त्रिची। तमिलनाडु के त्रिची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां तंजावुर के एक गांव में पड़ोसी में रहने वाले 5 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। यही नहीं ये पांचों दरिंदे 6 महीने तक नाबालिग का यौन उत्पीड़न करते रहे। इसके बाद भी दरिंदों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने पीड़िता पर चोरी का आरोप लगाकर उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। पीड़िता पर हुए इस अत्याचार में एक नाबालिग समेत महिला ने भी आरोपियों का पूरा साथ दिया। वहीं, घटना का खुलासा होने पर पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान कन्नन उर्फ गोपालकृष्णन (21), महेंद्रन, शिवकुमार (35) के साथ विद्या (28) के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने घटना में शामिल 16 वर्षीय लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पिछले 6 महीनों से चले यौन उत्पीड़न के इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब 14 वर्षीय पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पांचों आरोपियों ने पीड़िता पर नकदी और मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की। 18 अक्टूबर को घटना वाली रात आरोपियों ने पीड़िता के कपड़े उतारे और उसे पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई की। यही नहीं जब पीड़िता के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया।

वहीं, पुलिस इंस्पेक्टर पी सुगुना के अनुसार पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भागने में सफल रही और केले की झाड़ियों में छिप गई। पीड़िता ने घटना के अगले दिन अपने पिता को फोन कर पूरी कहानी बताई। जिसके बाद उसको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मेडिक्ल जांच में पीड़िता को 13 जगह चोटें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार 6 माह पहले नाबालिग से हुए रेप की बात अन्य आरोपियों को भी लग गई, जिसके बाद उन्होंने भी उसका यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया।

Published on: