क्राइम

गोवा में पांच स्कूली बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

गोवा में गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ तार-तार स्कूल की बच्चियों के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Oct 2019, 2:04 PM IST
10year_10_08_2019.jpg

नई दिल्ली। गोवा में गुरु शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाली बड़ी खबर सामने आई है। गोवा पुलिस ने पोंडा उपजिले के एक सरकारी स्कूल में पांच छात्राओं से कथित छेड़छाड़ करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी गोवा) अरविंद गावस के मुताबिक, यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों की देखरेख करने वाले शैक्षणिक संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति से पांच स्कूली छात्राओं ने आरोपी मनोज फड़ते द्वारा उनसे छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी।

अधिकारी ने कहा, "स्कूल की समिति ने मामले की जांच की, जिसमें सभी आरोप सही पाए गए। पोंडा पुलिस थाने में मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

आरोपी फड़ते पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published on: