क्राइम

टेरर फंडिंग केस: दिल्ली से श्रीनगर तक एनआईए ने एनजीओ में छापेमारी

आज एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में एनजीओ के नाम सामने आने से 9 जगहों पर छापेमारी की एनआईए की कार्रवाई बुधवार से लगातार जारी, जानकारी कई और नाम आ सकते हैं सामने
less than 1 minute read
• •
Oct 29, 2020
Terror funding case: NIA raids NGOs from Delhi to Srinagar
Terror funding case: NIA raids NGOs from Delhi to Srinagar

नई दिल्ली। टेरर फंडिंग मामले में एनजीओ पर आरोप लगने के बाद एनआईए और ज्यादा सख्त हो गई है। टीम ने दिल्ली से श्रीनगर तक 9 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवार्ठ की शुरू कर दी है। बुधवार को भी एनआईए की टीम की ओर से 10 इलाकों में छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार एनआईए की ओर से एनजीओ पर आईपीसी की धारा 124ए यानी राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज किया है। वहीं एनआईए ने यूएपीए कानून की धारा 17, 18, 22ए, 22सी, 38, 39 और 40 लगाई है।

जानकारी के अनुसार एनआईए ने बुधवार को जिन एनजीओ पर छापेमारी की उसमें यूरोप और पाकिस्तान की ओर से फंडिंग की गई है। जानकारी के अनुसार 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के एनजीओ फलाह ए इंसानियत के जरिए जम्मू कश्मीर में आए रुपयों से स्थानीय लोगों ने देश के कई शहरों में प्रॉपर्टीज भी खरीदीं। अब इन लोगों से एनआईए पूछताछ करेगी। एनआईए की ओर से बुधवार को जम्मू कश्मीर और बेंगलुरु में 10 जगहों पर एनजीओ के जरिए टेरर फंडिंग के मामले में बड़ा क्रैकडाउन किया था। जिन एनजीओ पर कल छापेमारी हुई थी, वह जेकेसीसीएस, एपीडीपीके, अथरोट और जीके ट्रस्ट शामिल हैं।

Published on:
29 Oct 2020 10:12 am