30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: दंपती के खुदकुशी करने का मामला, ऑनलाइन गेम की लत, हिसाब में 15 लाख की गड़बड़ी

शहर में दंपती के खुदकुशी के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही। घटना को लेकर कुछ नई जानकारी भीसामने आई है। सूत्रों के अनुसार करीब 15 लाख रुपए का हिसाब गड़बड़ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बलराम ने कुछ साल पहले एक भूखंड को भी बेचा था। साथ ही कुछ राशि परिजनों से भी उधार ली थी।
2 min read
Google source verification
Dholpur news

मृतक दंपत्ति का फाइल फोटो

धौलपुर. शहर में गुरुद्वारा रोड स्थित बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिला स्थित फ्लैट संख्या 303 में दंपती के खुदकुशी के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही। पुलिस ने सुबह मृतक दंपती का पीएम करा शव परिजनों को सौंप दिए। घटना को लेकर कुछ नई जानकारी भी आई है। सूत्रों के अनुसार करीब 15 लाख रुपए का हिसाब गड़बड़ बताया जा रहा है।

इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में जयपुर से आई टीम को ऑडिट में कथित अनियमितताएं मिली थी। सूत्रों के अनुसार 21 सितम्बर को लंच के बाद मैनेजर बलराम मीना वापस ब्रांच नहीं गए। जबकि ऑडिट टीम कार्यालय में ही थी। सूत्रों के अनुसार बलराम ने कुछ साल पहले एक भूखंड को भी बेचा था। साथ ही कुछ राशि परिजनों से भी उधार ली थी। गौरतलब रहे कि मृतक की डायरी में इसका जिक्र भी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि डायरी में लेनदेन का हिसाब है और किसका उधार है और किसको देना सबकी एंट्री थी। अब पुलिस डायरी के एक-एक पन्ने के हिसाब से जांच में जुटी है।

4 से 5 दिन बाहर निकलना कर दिया था बंद

मृतक मैनेजर बलराम और पत्नी सरोज मीना ने घटना के दिन से 4से 5 दिन पहले से फ्लैट से बाहर निकलना बंद कर दिया था। पड़ोसी ने बताया कि महिला सरोज मिलनसार थी और आसपास के कार्यक्रमों में वह शामिल होती थी। जबकि पति बलराम शंात स्वभाव के थे, वह कार्यालय से आकर घर और छत पर जरुर जाते थे। बताया कि पत्नी सरोज ने दो-तीन से कपड़े चेंज नहीं किए थे, जिससे थोड़ा अटपटा लगा था लेकिन ऐसा नहीं मालूम था कि घर में अंदर ही अंदर कुछ दोनों में चल रहा है। बलराम 21 सितम्बर को लंच के बाद से कार्यालय नहीं गया था।

पोस्टमार्टम करा शव सौंपे

उधर, पुलिस ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में मृतकों के पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिए। अचानक घटना से परिजन भी सदमे में थे। यहां अस्पताल की मोर्चरी में परिचित व अन्य लोग भी पहुंचे। उधर, मृतक इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर बलराम मीना का दाह-संस्कार करौली स्थित उनके पैतृक गांव में हुआ, जहां धौलपुर से स्टाफ व अन्य लोग भी शामिल हुए।

- मृतकों का पीएम करा कर शव परिजनों के सौंप दिए। फिलहाल मर्ग दर्ज हुई है। अगर जांच के दौरान कोई साक्ष्य या किसी का नाम सामने आता है तो फिर एफआइआर दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा। अभी सामान्य तौर पर जांच चल रही है।

- प्रदीप कुमार, सीओ शहर धौलपुर