शामली

VIDEO: अगर आप भी देख रहे हैं विदेश जाने का सपना तो हो जाएं सावधान

Highlights: -पीड़ित ने थाने में देवबंद क्षेत्र के गांव सापला निवासी चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था -जिसमें दुबई भेजने के नाम पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों से प्रति व्यक्ति 90 हजार रुपये लेने का आरोप है -आरोप है कि उन्हें आज तक भी विदेश नहीं भेजा गया और ना ही उनके पैसे लौटाए गए
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2020, 10:48 AM IST
32986-a-astro-jyotish-tips-for-abroad-trip-and-settlement.jpg

शामली। थाने पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने पुलिस से ठगी के मामले में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ितों को जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दरअसल, मामला जनपद शामली के थानाभवन थाने का है। जहां मामला जनवरी 2019 का दर्ज है।

बताया जा रहा है कि कस्बा निवासी इरशाद ने थाने पर जनपद सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के गांव सापला निवासी चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ितों से दुबई भेजने के नाम पर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों से प्रति व्यक्ति 90 हजार रुपये लिए गए थे। लेकिन उन्हें आज तक भी विदेश नहीं भेजा गया और ना ही उनके पैसे लौटाए गए।

आरोप है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उन्हें गाली-गलौज कर धमका रहे हैं। जिसके बाद दर्ज मुकदमे में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि एक साल बीत जाने के बावजूद भी अभी तक उनके मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी की है। वहीं इस मामले में थानाभवन थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Updated on:
17 Jan 2020, 10:48 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शामली में भीषण आग से मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत, पिता और दो बच्चे सुरक्षित, सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका

शामली में ओवैसी का अखिलेश पर हमला, हम रावण नजर आते हैं, शुक्रिया अखिलेश; मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी”

‘पहले पीटा और फिर पत्नी को जबरन पिलाया जहर’, विवाहिता की मौत के बाद मृतका की मां ने लगाए गंभीर आरोप; शामली का मामला

बम और गोलीबारी में मारे गए राम लगन के परिवार से मिले चंद्रशेखर आजाद, बोले- पुलिस ने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया

खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी! शामली के अंकित बालियान मर्डर केस में नया मोड़