क्राइम

सनकी युवक ने प्रेमिका समेत 3 को उतारा मौत के घाट, बहन गंभीर रूप से घायल

गोंडा एक सनकी की युवक ने प्रेम प्रसंग में एक तरफा प्रेम करते हुए प्रेमिका समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी इस बड़ी वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी , डीआईजी व भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू की।

2 min read
Nov 25, 2021

बुधवार की देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गुरदयाल गांव में एक तरफा प्रेम में युवक ने घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गया। मृतक प्रेमिका की भाभी ने लक्ष्मी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्षो से एक लड़का मेरी ननद शिल्पा देवी को काफी परेशान करता था। वह उससे जबरन शादी करना चाहता था। लेकिन इधर हमारे सास व ससुर ने दूसरी जगह ननद की शादी तय कर दी। जिससे वह युवक काफी नाराज था। बुधवार की सुबह से ही फोन कर रहा था। शाम को आया मोटरसाइकिल से हेलमेट लगाकर उतरा और सीधे छत पर चला गया। वहां पर उसने चाकू व बंदूक लेकर आया था उससे हमला कर मेरे ससुर सास ननंद व छोटी ननंद को मार दिया। जब वह मार रहा था। इसी बीच सास ने फोन कर बताया कि अपने घर का दरवाजा बंद भैया को बचा लो। मैंने अंदर से अपने घर का चैनल बंद कर लिया। वह मारने के बाद फिर बाइक से चला गया। जिससे मेरे ससुर देवीप्रसाद 65 वर्ष पार्वती देवी 55 वर्ष शिल्पा 25 वर्ष की मौत हो गई। जबकि उसकी छोटी बहन उपासना गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। देवीपाटन मंडल के डीआईजी ने बताया अभी जो जानकारी मिली है। उसके मुताबिक यह प्रेम प्रसंग का मामला है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जांच की जा रही है। पता चला है एक लड़का जो शादी करना चाहता था। उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक लड़की घायल है। उसको बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रिफर किया जा रहा। इसमें कई टीमों को लगाकर गहनता से जांच की जा रही है। आगे जो भी जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा।


हत्यारोपी युवक पर पुलिस ने घोषित किया 50 हजार का इनाम


पुलिस ने घटना का खुलासा करने के लिए हत्या आरोपी युवक अशोक कुमार पुत्र राम हेतु की फोटो जारी करते हुए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। जानकारी देने वाले व्यक्ति को यह धनराशि दी जाएगी। आरोपी उन्नाव जनपद के थाना थाना बीघापुर धानीखेड़ा का रहने वाला है।

Updated on:
25 Nov 2021 12:30 pm
Published on:
25 Nov 2021 09:59 am
Also Read
View All