क्राइम

त्रिपुरा में बड़ा सड़क हादसा, भाजपा के चार नेताओं की मौत

दक्षिणी त्रिपुरा के गोमती जिले में एक वाहन के पलटने से तीन महिलाओं सहित कम से कम चार भाजपा नेताओं की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं।

2 min read
Mar 27, 2021

नई दिल्ली। दक्षिणी त्रिपुरा ( South Tripura ) के गोमती जिले में एक वाहन के पलटने से तीन महिलाओं सहित कम से कम चार भाजपा नेताओं की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला व एक पुरूष मैक्सी ट्रक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। तभी अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी पलट गई। शुक्रवार रात को चेलागंग में हुए इस हादसे में चार स्थानीय भाजपा नेताओं की मौत हो गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया

गंभीर रूप से घायल हुए आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक उर्वशी कन्या जमातिया (45), ममता रानी जमातिया (26), रचना देवी जमातिया (30) और गहिन कुमार जमातिया (65) अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं संग 6 अप्रैल को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव के संबंध में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के बाद नतून बाजार में अपने घर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है। हालांकि अभी तक इस हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा गोमती के जिले के अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने दी जानकारी

वहीं, भाजपा गोमती के जिले के अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी वर्कर्स को ले जा रही एक गाड़ी चुनावी रैली से लौट रही थी। तभी अचानक गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में घायलों को अमरपुर के अनुमंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अनुमंडलीय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने घायलों को गोमती जिला हॉस्पिटल को रेफर कर दिया।

Updated on:
27 Mar 2021 08:52 pm
Published on:
27 Mar 2021 08:40 pm
Also Read
View All