क्राइम

हैदराबाद: हैवान पिता ने तीन साल के मासूम बेटे को ऑटो रिक्शा पर फेंक कर मारा, वीडियो वायरल

आरोपी पिता अपने बच्चे को ऑटो पर पटकने के बाद मौके से फरार हो गया।
2 min read
Jul 10, 2018
crime
हैदराबाद: हैवान पिता तीन साल के मासूम बेटे को ऑटो रिक्शा पर फेंक कर मारा, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पिता ने पार की हैवानियत की सारी हदें..

हैदराबाद में एक तीन साल के मासूम बेटे के साथ उसके पिता की हैवानियत वाली वीडियो सामने आई है। यहां पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक हैवान पिता ने अपना गुस्सा अपने तीन साल के बच्चे पर उतारा और उसे एक ऑटो रिक्शा पर पटक दिया। जब इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो हैवान पिता मासूम को मारने के लिए दूसरा हथियार ढूढ़ने लगा।

वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक पिता अपने ही मासूम बेटे के लिए यमराज बन गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि हैवान पिता उसे मारने के लिए इधर-उधर भाग रहा है।

अस्पताल में भर्ती है बच्चा

मामले के बाद से घटनास्थल पर कई लोग एकत्रित हो गए और बच्चे को छीनकर बेरहम पिता से अलग किया और बच्चे को बचा लिया गया। फिलहाल बच्चे को अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोपी पिता पर केस दर्ज

पुलिस ने मामले में धारा 324 और आईपीसी के सेक्शन 75 जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपी फरार, अरेस्ट की मांग तेज

बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। वहीं घटना के बाद से इलाकेके लोग भड़के हुए हैं और पुलिस से आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Updated on:
10 Jul 2018 10:51 am
Published on:
10 Jul 2018 10:30 am