बता दें, ईरान में महिलाओं के डांस करने पर बैन है। हालांकि, पहले बच्चों को स्कूल में डांस सिखाया जाता था। लेकिन, 1979 में इस्लामी क्रांति के बाद कानून बदला और डांस करना सबसे बड़ा जुर्म हो गया। ईरान के लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह अनुचित है और महिलाओं के अधिकारों का हनन है। इसी वजह से ईरान में एक युवती मैदेह होजाबरी लगातार डांस के वीडियो अपलोड कर अभियान चला रही हैं।