
नई दिल्ली। कई बार हमारे साथ ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जो अजीब तो होती हैं लेकिन बाद में हमें हंसाने या फिर खुश होने के कई मौके देती हैं। जी हां कुछ ऐसा ही इस महिला के साथ भी हुआ है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह ये महिला पैराग्लाडिंग का लुत्फ ले रही है उसी दौरान आसामान इसे मिल जाते हैं कुछ नए दोस्त। आसमान में उड़ान भरते हुए इस महिला को कुछ पंछी मिल जाते हैं जो साथ में उड़ने लगते हैं।
वीडियो को देखकर ऐसा लगता है मानो ये पंछी इस महिला को आसमान की सैर में मदद कर रहे हों। ये पंछी बता रहे हों कि आपका हमारे क्षेत्र में स्वागत है, आइए हम आपको अपने साथ इस खूबसूरत जहां में आगे ले चलते हैं।
सोचिए आप भी कभी आसामान में इस तरह की सैर कर रहे हों और अचानक आपको इन पंछियों जैसे दोस्त मिल जाएं। निश्चित रूप से आपका भी वही रिएक्शन होगा जो इस महिला का है। अपने नए दोस्त पाकर ये महिला भी काफी खुश नजर आ रही है। इस महिला का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।