क्राइम

जम्मू एवं कश्मीर में पहरेदार ने चेतावनी के बाद की फायरिंग, सीआरपीएफ जवान घायल

बांदीपोरा जिले के पप्चन इलाके में एक शिविर में पहरेदार ने देर रात के दौरान कुछ संदिग्ध हरकतें देखीं, जिसके बाद उसने चेतावनी देते हुए हवा में शॉट भी लगाए।
less than 1 minute read
• •
Dec 30, 2020
Watchman firing in Jammu and Kashmir after warning, CRPF jawan injured
Watchman firing in Jammu and Kashmir after warning, CRPF jawan injured

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शिविर में बुधवार को पहरेदार ने संदिग्ध हरकत देखने पर चेतावनी के बाद फायरिंग की, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया है।

पुलिस ने कहा कि बांदीपोरा जिले के पप्चन इलाके में एक शिविर में पहरेदार ने देर रात के दौरान कुछ संदिग्ध हरकतें देखीं, जिसके बाद उसने चेतावनी देते हुए हवा में शॉट भी लगाए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "इस घटना में विकास कुमार नामक सीआरपीएफ 3 बटालियन का एक कांस्टेबल घायल हो गया।"

पुलिस अधिकारी ने कहा, "उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। हम इस बारे में सटीक विवरणों का पता लगा रहे हैं कि अगर पहरेदार ने चेतावनी के शॉट दागे थे तो कांस्टेबल कैसे घायल हो गया।"

दूसरी ओर से लोवापारा में एक आतंकी की लाश मिली है। जिसके बाद सेना और पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन को तेज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि और आतंकियों के होने की आशंका है।

Published on:
30 Dec 2020 09:52 am
Also Read
View All
इंजेक्शन लगाते ही कोमा में गई प्रसूता, कुछ घंटे में मौत, परिजन बोले- लापरवाही ने ली जान, जांजगीर जिला अस्पताल का मामला

पूर्व मेयर का भतीजा 20 मिनट में जेल से छूटा, 25 करोड़ की फिरौती नहीं देने पर कांग्रेस नेता को दी थी जान से मारने की धमकी

Accident: दिल्ली में हिट-एंड-रन मामले में 2 बाइक सवारों की मौत; नवी मुंबई में ब्रेक फेल होने पर बस ने कई वाहनों को रौंदा

पहले पति को छोड़कर प्रेमी से रचाई शादी, फिर जयपुर में रहने लगी, प्रेग्नेंट होने पर दूसरे पति ने उठाया खौफनाक कदम

Koria Land Fraud: हेराफेरी कर हड़प ली फौजी की 2.02 हेक्टेयर जमीन, ब्रिगेडियर बेटे की शिकायत पर कमिश्नर कोर्ट में मुकदमा दर्ज