क्राइम

पश्चिम बंगाल: 24 परगना के भाटपारा में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्‍या

पश्चिम बंगाल में एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या हत्‍या की गुत्‍थी सुलझाने में जुटी स्‍थानीय पुलिस ऐहतियातन भाटपाड़ा में तनाव के मद्देनजर सुरक्षा बल तैनात
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 May 2019, 11:07 AM IST
murder
पश्चिम बंगाल: 24 परगना के भाटपारा में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्‍या

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक रंजिश में हत्‍‍‍‍या का दौर अभी थमा नहीं है। ऐसे ही एक मामले में रविवार देर रात उत्तर 24 परगना के भाटपारा मेंं भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्‍या का मामला सामने आने के बाद स्‍थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा बल तैनात

सियासी रंजिश में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता का नाम चंदन शॉ है। इस घटना के बाद से 24 परगना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तनाव है। नाजुक स्‍थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। इस मामले में अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की है या भाजपा के आपसी कहल की वजह से हुई है।

सभी चरणों में हिंसा

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के दौरान सभी चरणों में हिंसक घटनाएं हुईं। इनमें से अधिकांश मामलों में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं पर हमला बोलने से जुड़ा था। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं की हत्‍या भी हुई। यहां त‍क भाजपा के लोकसभा प्रत्‍याशियों पर भी हमले हुए।

Updated on:
27 May 2019, 11:07 AM IST
Published on: