What is sextortion: सेक्सटार्शन में लोगों को वीडियो कॉल या मैसेज न्यूड फोटो या वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया जाता है। जिसके बाद लोगों से लाखों की ठगी की जाती है।
What is sextortion: आज के डीजिटल दौर में हर चीज आसान होने लगी है। वहीं इसके कई नुकसान भी देखने को मिल रहे हैं। आजकल अपराधी भी डीजिटल दौर का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही देश में साइबर ठगी और सेक्सटार्शन के मामले बहुत ही तेजी से देखने को मिले हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं तो, हो जाइए सावधान ! नहीं तो पड़ सकता है महंगा।
सेक्सटार्शन क्या है?
अब सवाल सामने आता है कि क्या होता है सेक्सटार्शन? इसके जाल में कौन लोग फंसते हैं? हम आपको बता रहे हैं सेक्सटार्शन से जुड़ी कुछ जरुरी बातें। सेक्टार्शन ऐसा अपराध है जिसे ऑनलाइन अंजाम दिया जाता है। और लोगों को लाखों की ठगी का शिकार बनाया जाता है।
कौन लोग होते हैं इसका शिकार
आजकल अपराधी लोगों को आनलॉइन सेक्सुअल ब्लैकमेलिंग या सेक्सटॉर्शन से मोटी रकम ऐंठते हैं। वो पहले सोशल मीडिया पर आपसे दोस्ती करेंगे, फिर आपको वीडियो चैट, या इरोटिक फोटो भेज आपको ब्लैकमेल करेंगे। इसके बाद आपसे लाखों की ठगी करेंगे। अपराधी सेक्सटार्शन के जाल में अक्सर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले युवा, बिजनेसमैन, पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।
इससे कैसे बचें
यदि आप भी ऐसी घटना का शिकार हुए हैं,तो सबसे पहले खुद को शांत रखें। इसके बाद जिस आईडी या फोन नंबर से मैसेज या फोन आ रहा है उसकी शिकायत तत्काल पुलिस से करें। यदि अभी तक शिकार नहीं हुए हैं तो,किसी को प्राइवेट मैसेज या वीडियो भेजने से बचें। अपने मोबाइल या लैपटॉप में किसी फर्जी एप्लीकेशन या फ्रेंड रिक्वेस्ट से बचें। किसी लिंक को ओपेन न करें।