क्राइम

शर्मनाक! महिला को पहले चप्पल-जूतों से पीटा, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

झारखंड के रांची में एक विवाहिता के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले महिला को जूते और चप्पलों से पीटा। दरिंद्रों का इससे मन नहीं भरा तो पीड़िता को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया।
2 min read
crime_news.jpg
jharkhand ranchi news

आज के समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। हर क्षेत्र में महिला और पुरुष दोनों एक समान काम कर रहे हैं। हालांकि देश के कई क्षेत्रों में महिलाओं को पूरा हक और सम्मान नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है और कई तरह की योजनाएं भी चला रही है। आज भी सभ्य समाज में महिलाओं के साथ कई प्रकार की दरिंदगी की घटनाएं सामने आती रहती है। हाल ही में झारखंड के रांची जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दंबंगों ने पहले महिला की चप्पल—जूतों से जमकर पिटाई की। दरिंदों का इनसे भी मन नहीं भरा तो महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। इस मामले में पुलिस ने 7 नामजद सहित करीब 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सिरपा घोड़तलवा गांव की है। यहां पर करीब 70 लोगों की भीड़ ने हत्या का आरोप लगाते हुए महावीर महतो के परिजनों पर अचानक हमला कर दिया। मृतक महिला के पति महावीर महतो के बड़े भाई अमृत महतो। ससुर धनेश्वर महतो सहित अन्य परिजनों की पहले जूते चप्पलों से पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने हत्या का आरोप लगाते हुए महावीर महतो की भाभी को सरेआम निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। करीब एक घंटे तक महिला को पुरुषों की भीड़ के बीच निर्वस्त्र खड़ा रखा।


पीड़िता का कहना है कि पिछले दिनों उसकी देवरानी का शव टाटीसिलवे थानाक्षेत्र में मिला था। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर ससुराल लाया गया। इसके तुरंत बाद देवरानी के मायके नामकुम के खटंगा लालगंज गांव से करीब 70-80 लोग आ गए। सभी हथियार से लैस थे। उन्होंने देवरानी की हत्या का आरोप पीड़िता के पति पर लगाया। आरोपियों ने पीड़िता के पति सहित सभी परिजनों के साथ मारपीट की।


घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार और पुलिस ने पीड़िता को उग्र भीड़ से बचाया और तौलिया देकर उसकी आबरू ढंकी। पीड़िता ने बताया कि देवरानी के परिवार ने उसके साथ बहुत अभद्र व्यवहार किया। पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि उसके साथ मृत देवरानी के भाई अनमोल महतो, बहन कलावती, मामा, जीजा और उसकी पत्नी ने जूते-चप्पलों से मारपीट की। उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया गया। पुलिस ने 7 नामजद सहित करीब 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने कहा कि सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Updated on:
03 Mar 2023 01:27 pm
Published on:
03 Mar 2023 01:27 pm