क्राइम

बिहार: अलग-अलग स्थानों पर हुई घटना में पांच लोगों की मौत, 2 महिलाओं की हालत गंभीर

महिलाएं तीज पर्व के मौके पर सड़क किनारे गीत गा रही थी
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 2:16 PM IST
CAR
दिल्ली: पुलिस ने किया 65 लाख की लूट का केस सुलझाने का दावा, राष्ट्रीय स्तर के पहलवान समेत तीन लोग गिरफ्तार

पटना। नीतीश कुमार के राज्य बिहार में गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। समस्तीपुर सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई हैं, वहीं दो लोगों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। सड़क दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

तीज के गाने गा रहीं थीं महिलाएं

खबरों के मुताबिक, बिहार के समस्तीपुर जिले में गुरुवार तड़के एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे तीज पर्व के मौके पर गीत गा रहीं महिलाओं को रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अरपुर एलौथ गांव के पास तीज व्रत के दौरान सड़क के किनारे रतजगा कर रही महिलाएं समूह में गाना गाकर पूजा कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो कार ने चार महिलाओं को कुचल डाला जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं हैं। मुसरीघरारी के थाना प्रभारी परमानंद ने बताया, "इन सभी महिलाओं को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान रंजू देवी (30) और धर्मशीला देवी (34) के रूप में की गई है।"इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर घटनास्थल पर समस्तीपुर- मुसरीघरारी मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे।


ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत

भागलपुर जिले में ट्रेन से कटकर दो बाढ़ पीड़ितों की जान चली गई। इस घटना के बाद लोगों में गुस्सा देखा गया। उधर खगड़िया जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मूर्ति विसर्जन करने नदी में गया था जिसमें वह तेज धार में बह गया। युवक का शव नदी से बरामद किया गया है।

Updated on:
13 Sep 2018, 2:16 PM IST
Published on: