डबरा

डबरा में गेट बंद कर बीजेपी की नपाध्यक्ष को रोका, मच गया हंगामा

Dabra- बीजेपी की महिला नेता और नपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
less than 1 minute read
Feb 27, 2026
BJP Municipal President stopped by closing gate in Dabra
BJP Municipal President stopped by closing gate in Dabra

Dabra- मध्यप्रदेश के डबरा में नगर पालिका परिषद की बैठक में खासा हंगामा हुआ। यहां बीजेपी की महिला नेता और नपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। विपक्षी पार्षदों ने मामले में उनसे जवाब मांगे पर वे बैठक से ही उठकर जाने लगीं। नपा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी को सदन से उठकर जाता देख विपक्षी पार्षदों ने गेट बंद कर उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान धक्का मुक्की हुई। हालांकि नपाध्यक्ष लक्ष्मी देवी बाहर किसी तरह बाहर निकल गईं। प्रशासन को हंगामे का अंदेशा था जिसके कारण परिसर में खासा पुलिस बल तैनात किया गया था। उनकी मदद से नपाध्यक्ष सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहीं।

डबरा नगर पालिका परिषद का शुक्रवार को विशेष सम्मेलन आयोजित किया गया था। सम्मेलन में अध्यक्ष लक्ष्मी देवी के खिलाफ विपक्षी पार्षद मुखर हो गए। उनके कथित भ्रष्टाचार के मामले उजागर किए जाने को लेकर विपक्षी पार्षदों ने जवाब मांगा।

रास्ता रोकते हुए सामने खड़े हो गए

हंगामे के बीच नपा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी सदन से उठकर जाने लगी तो विपक्ष के पार्षदों ने गेट बंद कर दिया और उनका रास्ता रोकते हुए सामने खड़े हो गए। इस दौरान कुछ बहस भी हुई तभी वहां तैनात पुलिस बल ने हल्की धक्का मुक्की के बीच उन्हें बाहर निकाला।

सम्मेलन में तहसीलदार भी मौजूद थे

विपक्षी पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी देवी से शहर में हुए भ्रष्टाचार का जवाब मांगते हुए चिल्लाते नजर आए। सम्मेलन में हंगामा होने की पहले से ही आशंका थी जिसको लेकर ​परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सम्मेलन में तहसीलदार भी मौजूद थे।

Updated on:
27 Feb 2026 06:29 pm
Published on:
27 Feb 2026 06:29 pm