
डबरा। नगर में स्थित मशीनरी के गोदाम में मंगलवार-बुधवार की रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें 20-25 फीट ऊंची उठ रही थी। भितरवार,डबरा की दमकलों ने ३ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर के वार्ड क्रमांक 6 में मुख्य मार्ग पर नरेन्द्र पाठक पुत्र गणेशराम पाठक का पाठक मशीनरी स्टोर है इसी के बगल में उनका गोदाम बना है। मशीनरी स्टोर पर नल फिटिंग, लाइट फिटिंग, सबमर्सिवल पंप, इलेक्ट्रोनिक से संबंधित, इलेक्ट्रीकल काम , कूलर समेत अन्य कईतरह की मशीनरी का किया जाता है।
इससे संबंधित सामान प्लास्टिक के बड़े पाइप, केबिल, कूलर समेत अन्य सामान बड़ी मात्रा में रखा था। बुधवार और गुरुवार की रात 2.30 से 3 बजे के बीच गोदाम में आग भड़क उठी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। पड़ोसी इकबाल खान की नींद खुली और उन्होंने आग लगने देखा तो तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गोदाम मालिक नरेन्द्र पाठक को आग लगने की जानकारी फोन से दी गई। नरेन्द्र पाठक जो कि वार्ड क्रमांक छह में रहते हैं तत्काल परिजनों और अन्य लोगों के साथ गोदाम पर पहुंचे।
इसी दौरान पुलिस और भितरवार से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गईं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। आग काफी भीषण थी जिसे बुझाने में भितरवार नगर परिषद की फायरब्रिगेड असफल रही ऐसी स्थिति में डबरा नगर पालिका से भी फायरब्रिगेड की गाड़ीं बुलाई गई । सूचना के एक घंटे बाद डबरा से फायर ब्रिगेडी की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाने में प्रयास में जुट गई।
करीब 9 गाड़ी आग बुझाने के लिए फेंका गया।आग की खबर जैसे-जैसे नगर में फैलती जा रहा थी मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें करीब 20 फुट ऊंची थी। जानकारी मिलने पर एसडीएम इकबाल मोहम्मद के निर्देश पर राजस्व अमला भी मौके पर पहुंच गया।
टीआई प्रतिभा श्रीवास्तव बल के साथ मौके पर मौजूद रहकर भीड़ को आगे जाने से नियंत्रित करने में जुटी थी। आग से गोदाम के आसपास बने मकानों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग से १५ से २० लाख के नुकसान का फिलहाल अनुमान लगाया गया है।
"पीडि़त की शिकायत पर आगजनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है कि किस कारण से आग लगी है। पीडि़त के अनुसार 15 से 20 लाख का नुकसान हुआ है।"
प्रतिभा श्रीवास्तव, टीआई भितरवार