डबरा

हॉट स्पॉट क्षेत्रों से आए 72 लोगों की बिलौआ के सरकारी स्कूल परिसर में खुले में सैंपलिंग

seventy two people covid 19 test took in dabra : ग्वालियर से आई स्वास्थ्य टीम, इन्दौर से आए दंपती के भी लिए सैंपल
2 min read
• •
Updated: 25 May 2020, 8:15 AM IST
seventy two people covid 19 test took in dabra
seventy two people covid 19 test took in dabra

@ डबरा / बिलौआ.

हॉट स्पॉट क्षेत्रों से प्रवासी मजदूरों के लौटने का क्रम जारी है। इन मजदूरों की सैंपलिंग के बाद संस्थागत व होम क्वॉरंटीन में रखा जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले चार-पांच दिनों में बाहर से विभिन्न गांवों में आए 72 लोगों की रविवार को सैंपलिंग की गई इसके बाद सभी को क्वॉरंटीन किया गया है।

जानकारी के अनुसार पिछले चार-पांच दिनों में बिलौआ में 17,गंगापुर में 7, जौरासी में 22, इकौना में 5, जतहरा में 3, गोविंदा में 3, गढ़ी में 1, लखनपुरा में 4, भगेह में 4, धमनका में 3 लोग महाराष्ट्र, गुजरात, इन्दौर व भोपाल हॉट स्पॉट से आए हैं। इन लोगों की गांव में आने की सूचना पर प्रशासन पहुंचकर जानकारी ली व स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी की स्क्रीनिंग कर कुछ को संस्थागत तो कुछ को होम क्वॉरंटीन में रखा था।

इन सभी के रविवार को शासकीय जवाहर हायर सेकंडरी स्कूल में ग्वालियर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। इसके बाद सभी को क्वॉरंटीन किया गया। सैंपलिंग लेने के लिए दो टीमें आई थी लेकिन एक टीम के डॉक्टर का स्वास्थ्य खराब होने से एक ही टीम ने सभी लोगों के सैंपल लिए। इसके साथ ही रविवार को ही इंदौर से आए एक दंपती की भी सैंपलिंग की गई इन्हें भी क्वॉरंटीन किया गया।

सैंपलिंग इंसीडेंट कमांडेंट अधिकारी प्रतिज्ञा शर्मा के नेतृत्व में फॉलोअर्स डॉक्टर वीरेंद्र गौड की निगरानी में की गई। सैंपलिंग के दौरान आरआई हरि सिंह शाक्य, पटवारी कैलाश पडोलिया, पटवारी बृजेश अगरैया, पटवारी अमित रहेजा, पटवारी मुकेश सिकरवार ,पटवारी घनश्याम पटवारी गजेंद्र वर्मा,बिलौआ पुलिस बल और डॉक्टर्स की टीम मौजूद रही।

Published on: