दमोह

क्रिसमस पर 300 ईसाइयों की घर वापसी, विधि – विधान के साथ अपनाया हिन्दू धर्म

25 दिसंबर यानी खास क्रिसमस के दिन 300 लोगों ने ईसाइ धर्म छोड़कर एक बार फिर हिन्दू धर्म अपना लिया है।

2 min read
Dec 25, 2022
News
क्रिसमस पर 300 ईसाइयों की घर वापसी, विधि - विधान के साथ अपनाया हिन्दू धर्म

मध्य प्रदेश के दमोह में 25 दिसंबर यानी खास क्रिसमस के दिन 300 लोगों ने ईसाइ धर्म छोड़कर एक बार फिर हिन्दू धर्म अपना लिया है। हिंदू संगठन के लोगों ने अनुष्ठान का आयोजन कर हिंदू विधी विधान के साथ घर वापसी कराई है। बता दें कि, पंडितों हिंदू धर्म अपनाने वाले सभी लोगों का गंगाजल से शुद्धिकरण भी कराया।

बताया जा रहा है कि, एक बार फिर हिंदू धर्म अपनाने वाले सभी लोगों ने कुछ साल पहले सनातन धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। लेकिन रविवार को क्रिसमस के मौके पर शहर के आशीर्वाद गार्डन में हिंदू संगठन के लोगों ने सभी की हिंदू धर्म में वापसी कराई है। इसके लिए एक अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें ये सभी लोग अपने परिवारों के साथ पहुंचे और एक बार फिर पूरे रीति रिवाज के साथ हिंदू धर्म अपनाया।


धर्म अपनाने में किया गया हिन्दू रीति रिवाजों का पालन

पंडितों के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ पूजन पाठ कराया गया और उनका शुद्धिकरण भी कराया गया। बाद में हवन पूजन कराने के साथ ईसाइ धर्म में चले गए सभी लोगों की घर वापसी कराई गई। साथ ही पंडितों ने हिंदू धर्म का महत्व समझाया गया।


300 लोगों की घर वापसी

हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि, समाज के कुछ लोग मार्ग से भटक गए थे और उन्होंने सनातन धर्म को छोड़ दिया था, लेकिन अब ये लोग अब अपने धर्म में वापस लौट आए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए करीब 300लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है, जिसमें बड़ी संख्या महिला एवं पुरुष भी मौजूद रहे।

बेजुबान से प्यार की मिसाल : डॉग की मौत पर किया अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

Published on:
25 Dec 2022 07:02 pm