दमोह

दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात, 9 माह की मासूम से हैवानियत, पड़ोसी निकला दरिंदा

MP News : घर के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने महज 9 महीने की मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर उसके साथ हैवानियत की है।

2 min read
Feb 28, 2026
9 माह की मासूम से हैवानियत (Photo Source- Patrika)

MP News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि, घर के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने महज 9 महीने की मासूम बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर उसके साथ हैवानियत की है।

घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई, जिसे परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू कर दिया है। फिलहाल, बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

एमपी के मौसम में बड़ा उलटफेर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से आंधी-बारिश-ओले के आसार

खिलाने ले गया था आरोपी

परिजन ने आरोप है कि, आरोपी पड़ोसी बच्ची को प्यार से खिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था, लेकिन कुछ देर बाद जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो पूरा मामला सामने आया।

कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची की हालत की जानकारी ली। इधर, इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

मामले को लेकर एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया का कहना है कि, नोहटा थाना क्षेत्र में 9 माह की बच्ची से रेप की वारदात सामने आई है। परिजन की सहायता से बच्ची को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, दूसरी तरफ फरार आरोपी की तलाश के लि टीमें गठित की गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
28 Feb 2026 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर