दमोह

Ajab Gajab: बिना मां बने रोजाना 14 लीटर दूध दे रही ये गाय, डॉक्टर-वैज्ञानिक सब हैरान

Ajab Gajab: गाय के बिना बछड़े जन्मे दूध देने की अजीब घटना से वेटरनरी डॉक्टर भी हैरान...

2 min read
Jun 20, 2024

Ajab Gajab: क्या आपने कभी सुना है कि कोई गाय बिना बछड़े को जन्म दिए दूध दे रही है। ये सवाल इसलिए क्योंकि ऐसा हो रहा है। दरअसल मधयप्रदेश के दमोह जिले से ये अजीब गजीब मामला सामने आया है। जहां एक गाय में किसान के पास ऐसी गाय है जो एक दो दिन नहीं बल्कि पूरे तीन महीने से बिना मां बने ही दूध दे रही है। दूध भी थोड़ा बहुत नहीं बल्कि रोजाना का 14 लीटर है। इस गाय के बारे में जब वेटरनरी डॉक्टर को बताया गया तो वो भी हैरान रह गए।

ये भी पढ़ें

Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेन के खाने में निकला कॉकरोच, लोग बोले- ‘ये प्रोटीन का स्त्रोत है’

बिन मां बने दूध दे रही गाय

चौंका देने वाला ये मामला दमोह के बटियागढ़ ब्लॉक के मुहली गांव का है। गांव में रहने वाले किसान देवेन्द्र लोधी के पास एक ऐसी गाय है जो बीते तीन महीनों से बिना बछड़े को जन्म दिए दूध दे रही है। किसान देवेन्द्र लोधी का कहना है कि उन्होंने इस जर्सी नस्ल की गाय को जबलपुर से खरीदा था। गाय की बच्चा दानी में गांठ थी जिसका इलाज कराया और दवा देने के एक हफ्ते बाद गाय के थनों में दूध आने लगा। अब यह गाय दिन में कुल 14 लीटर तक दूध देती है। शुरूआत में ऐसा हुआ तो वो भी हैरान रह गए। देवेन्द्र लोधी के मुताबिक जिसको भी उन्होंने इसके बारे में बताया उसने विश्वास नहीं किया। वेटरनरी डॉक्टर को जब बिना मां बने गाय के दूध देने की बात बताई तो वो भी हैरान रह गए ।

वेटरनरी डॉक्टर ने अनोखा मामला

बिना मां बने गाय के इस तरह से दूध देने को लेकर पशु चिकित्सको का कहना है कि गाय के हार्मोनल बदलाव के कारण दूध आना शुरू हो गया है। लेकिन ये दुर्लभ मामला है। डॉक्टर्स का ये भी कहना है कि हार्मोनल बदलावों के चलते ऐसा होना संभव है, लेकिन यह बहुत कम ही देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें

अभी-अभी: एमपी के देवास में बवाल, गाड़ियों-घरों में भीड़ ने की तोड़फोड़, देखें वीडियो

Published on:
20 Jun 2024 06:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर