दमोह

पार्टी में दोस्त को दी थी मां की गाली, 6 दोस्तों ने मिलकर दी दर्दनाक मौत

अतुल तिवारी हत्याकांड का खुलासा...मरने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक गए थे आरोपी दोस्त..

2 min read
Nov 10, 2021

दमोह. दमोह के अतुल तिवारी हत्याकांड का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अतुल के कातिल उसके दोस्त ही निकले हैं जिन्होंने बड़ी ही बेरहमी से पहले तो अतुल की अलग-अलग जगहों पर ले जाकर पिटाई की थी और फिर आंखें फोड़ने के बाद उसे मरने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। बता दें कि रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ हालत में मिले अतुल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वारदात की वजह अतुल के द्वारा एक दोस्त को मां की गाली देना बताया गया है।

दोस्त ही निकले कातिल
एसपी डीआर तेनीवार ने अतुल तिवारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 6 नवंबर की सुबह फुटेरा रेलवे फाटक के पास एक युवक घायल हालत में मिला था। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। युवक की पहचान 23 वर्षीय अतुल तिवारी के तौर पर हुई थी। तफ्तीश के दौरान ये जानकारी लगी थी मृतक अतुल तिवारी ने एक दिन पहले रात को अपने कुछ दोस्तों के साथ समन्ना के पास एक फार्म हाउस में शराब पार्टी की थी। इस आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मामले का खुलासा हो गया। एसपी तेनीवार ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान अतुल ने एक दोस्त को मां की गाली दी थी और इसी कारण 6 युवकों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी युवकों ने अतुल के साथ दो से तीन अलग अलग जगहों पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की थी और फिर गंभीर हालत में उसके कपड़े फाड़कर रेलवे ट्रैक के पास फेंककर अतुल को ट्रैक पर ही मरने के लिए छोड़ दिया था। हालांकि किसी तरह अतुल घायल हालत में ही ट्रैक से किनारे आ गया था जिससे उसकी तब जान बच गई थी।

जूतों की मार से आंखों को आई थी चोटें
मामले का खुलासा करते हुए एसपी डीआर तेनीवार ने ये भी बताया कि न तो अतुल की आंखें फोड़ी गईं थीं और न ही उसके कान काटे गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ये बात साफ हुई है। पुलिस ने अतुल की हत्या के आरोप में जिन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके नाम किशन पिता कन्हैयालाल पटेल, मोहन पिता बाल चंद पटेल, तरुण पिता मनोज पटेल, प्रवीण पिता नंदकिशोर रजक,चरण पिता ज्ञान सिंह खंगार, घनश्याम पिता राजकुमार खंगार हैं।


देखें वीडियो- मां लक्ष्मी मंदिर के पुजारी की करतूत कैमरे में कैद

Published on:
10 Nov 2021 09:51 pm
Also Read
View All