25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Hoshangabad / धन-शक्तियों के लालच में तांत्रिक ने दी थी दंपती और बेटे की बलि

धन-शक्तियों के लालच में तांत्रिक ने दी थी दंपती और बेटे की बलि

तिहरे हत्याकांड का छह दिन में पर्दाफाश, 'इंद्रजाल' पढ़कर सीखा था तंत्र-मंत्र...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 10 Nov 2021, 9:16 PM IST

murder_khulasa.jpg

होशंगाबाद. होशंगाबाद के सिवनी मालवा की दुर्गा कॉलोनी में दीवाली के एक दिन पहले रात में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले का खुलासा हुआ है। दंपती और 12 साल के बेटे की हत्या कथित तांत्रिक ने की। उसने 'इंद्रजाल' नाम की किताब पढ़कर तंत्र-मंत्र सीखा। आरोपी हरदा के तांत्रिक गणेश कासिव व उसके साथी युवक मोहन बामने को पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट पेश किया। दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस घटना का रिक्रेयएशन कर रही है।

बेहोश कर उतारा था मौत के घाट
आरोपियों ने गढ़े धन को लेकर तंत्र-मंत्र पूजनपाठ के बहाने योगेश नामदेव, उसकी पत्नी सुनीता और बेटे दिव्यांश की खाने में बेहोशी का दवा मिलाकर सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। 3 नवंबर को रूप चौदस की रात आरोपी गणेश ने चुपके से खाने में बेहोशी की चीज मिलाकर कुल्हाड़ी से तीनों की हत्या की। इसके बाद सामान चोरी करके भाग गए। योगेश पान की दुकान चलाता था। पत्नी सुनीता आटा चक्की और किराना दुकान चलाती थी।

ये भी पढ़ें- चंद मिनिटों में मायूसी में बदली हरे-हरे नोटों की खुशी, लटक गया मैडम का चेहरा

तांत्रिक क्रिया पर इसलिए हुआ शक
एसपी डॉ. गुरुकरन सिंह ने बताया कि योगेश ने परिजन से घर से आधे रुपए व आधे जेवर गायब होने का जिक्र किया था। उसके मौसेरे भाई मनीष ने उसे तांत्रिक गणेश कासिव से मिलवाया। इसके बाद गणेश कासिव ने योगेश के घर दो बार आकर तांत्रिक क्रिया भी की थी। रूप चौदस और अमावस्या की रात को भी उसने तंत्रमंत्र की क्रिया कर गायब रुपए और रकम वापस दिलाने का भरोसा दिलाया था। घटना चौदस-अमावस्या की रात को हुई। घटनास्थल पर दीपक जलता मिला था। इससे पुलिस को तांत्रिक क्रिया की ओर शक बढ़ा। मोहल्ले के लोगों व योगेश के पिता से पूछताछ में तांत्रिक क्रिया की बात सामने आई। तांत्रिक गणेश से पूछताछ करने पर उसने तंत्र क्रिया व वारदात कबूल कर लिया। आरोपी ने हत्या का कारण तांत्रिक क्रियाओं से अतिरिक्त शक्तियां एवं धन प्राप्त करना भी बताया। पुलिस घर से चोरी आभूषण, खून से सनी कुल्हाड़ी, रक्त रंजित कपड़े आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर चुकी है।

देखें वीडियो- रात में खाद की कालाबाजारी, दिन में खाद की किल्लत